मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक न्यूयॉर्क के इतिहास का यह सबसे बड़ा जैकपॉट 687 मिलियन डॉलर (49,39,87,35,000 रुपए) का था। रॉबर्ट के साथ इसमें से आधी इनामी रकम आयोवा की 51 साल की लेर्नी वेस्ट ने भी जीती है। अमरीकी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक देश के इतिहास में यह चौथी सबसे बड़ी लॉटरी है। न्यूयॉर्क और आयोवा में बेचे गए टिकटों का लंकी नंबर 8, 12, 13, 19, 27 और पावरबॉल 4 था। बता दें कि पावरबॉल लॉटरी अमरीका के 44 प्रांतों में खेली जाती है। इसे खेलनेवाले कुल करीब 29 करोड़ लोगों में से किसी एक के नाम जैकपॉट लगता है। इन 29 करोड़ लोगों में रॉबर्ट और लेर्नी की किस्मत सबसे तेज निकली।