11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विकिलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे की बढ़ी मुश्किल, अमरीकी कोर्ट में आरोप पत्र दायर

विकिलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे की बढ़ी मुश्किल, अमरीकी कोर्ट में आरोप पत्र दायर

less than 1 minute read
Google source verification
julian

विकिलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे की बढ़ी मुश्किल, अमरीकी कोर्ट में आरोप पत्र दायर

नई दिल्ली। गोपनीय दस्तावेजों को लीक करने के मामले में जेल में सजा काट रहे विकिलिक्स के संस्थापक और प्रकाशक जूलियन असांजे के लिए एक और बुरी खबर आई है। असांजे के खिलाफ शुक्रवार को आरोप दायर कर दिया गया है। विकिलीक्स के हवाले से यह जानकारी दी गई है कि एक अमरीकी अदालत में उनके खिलाफ आरोप पत्र दायर हो गया है। आपको बता दें कि इस मामले में जूलियन पहले से ही जेल में हैं।

कितने मामलों में आरोपी है, फिलहाल साफ नहीं
असांजे के खिलाफ अमरीका के गोपनीय दस्तावेजों के लीक करने के आरोप थे। हालांकि इस आरोप पत्र में जूलियन असांजे को किन-किन मामलों को लेकर आरोपी बनाया गया है, यह जानकारी फिलहाल सामने नई आई है।


...तो सामने आ जाते की मशहूर हस्तियों के नाम
आपको बता दें कि जूलियन असांजे ने साल 2010 में विकिलीक्स नाम की एक वेबसाइट का प्रकाशन शुरू किया था। इसमें अमरीका की कई गोपनीय दस्तावेजों का प्रकाशन किया। इसमें कुछ दस्तावेज अमरीकी कूटनीति, अमरीकी सेना व कई सौदों से संबंधित ऐसे दस्तावेज थे, जिनके सामने आने से कई देशों और कई नामी हस्तियों प्रभाव पड़ रहा ‌था।


एथिकल हैकिंग का दिया तर्क
विकिलीक्स में सिर्फ अमरीका के ही गोपनीय दस्तावेज सामने लाने का काम किया बल्कि इस वेबसाइट ने यूरोप से जुड़े भी कई दस्तावेजों के लीक करने का दावा किया था। हालांकि इन दावों के तुरंत बाद असांजे को आनन-फनन में गिरफ्तार कर लिया गया था। गिरफ्तार असांजे के खिलाफ कितन तरह के आरोप हैं फिलहास इन्हें साफ नहीं किया गया है। उधर असांज का कहना है कि उन्होंने जिस भी गोपनीय दस्वाते का सामने लाने का काम किया है वो पूरी तरह एथिकल हैकिंग के तहत किया है।