23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Amethi crime : लूट में असफल होने पर व्यापारी पर फायरिंग, भीड़ ने दौड़ा कर एक बदमाश को दबोचा …दो फरार

Amethi news :अमेठी जिले के भादर के रामगंज बाजार में दुकान बंद कर हाईवे के दूसरे छोर स्थित घर जा रहे व्यापारी से बृहस्पतिवार देर शाम बाइक सवार तीन बदमाशों ने पिस्टल लगाकर लूट का प्रयास किया। व्यापारी के विरोध करने पर फायरिंग कर दी

2 min read
Google source verification

अमेठी

image

anoop shukla

Sep 19, 2024

गुरुवार की रात दुकान बंद कर घर जा रहे व्यापारी पर तीन बदमाशों ने हमला कर लूटने की कोशिश की। विरोध करने पर एक बदमाश ने फायर कर दिया, लेकिन गोली मिस हो गई और व्यापारी बच गया। गोली चलने की आवाज और व्यापारी का शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े। लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए एक बदमाश को दबोच लिया। जबकि दो बदमाश बाइक से फरार हो गए। घटना स्थल से देशी पिस्टल भी बरामद हुई है। दबोचे गए बदमाश का वीडियो सामने आया है। उसकी लोगों ने पिटाई भी की है। इतना मारा कि कपड़े फट गए।वारदात के बाद व्यापारियों में आक्रोश है। बड़ी संख्या में लोग पुलिस चौकी पहुंचे हैं। पुलिस फरार बदमाशों के पीछे लगी है।

घर जाते समय बदमाशों ने पिस्टल दिखा कर की लूट की कोशिश

मामला रामगंज थाना क्षेत्र में रामगंज बाजार का है। यहां अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर किराना के थोक व्यापारी खेमचंद्र अग्रहरि की दुकान है। दुकान के सामने हाईवे के दूसरी तरफ उनका मकान है। शाम करीब सवा आठ बजे खेमचंद्र दुकान बंद कर घर जा रहे थे। उनके हाथ में रुपए से भरा बैग था। वह जैसे ही गेट तक पहुंचे बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर बैग छीनने की कोशिश की।

व्यापारी के विरोध पर फायरिंग, भीड़ ने एक बदमाश को दबोचा

खेमचंद्र ने शोर मचाते हुए विरोध किया। तभी एक बदमाश ने फायर कर दिया, लेकिन मिस हो गया। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। व्यापारी खेमचंद्र ने साहस दिखाते हुए एक बदमाश को पकड़ लिया। यह देख दो अन्य बदमाश बाइक से भाग निकले। घटना का सीसीटीवी भी आया है, जिसमें हमला कर रहे भाग रहे बदमाश के पीछे कुछ लाेग दौड़ते दिखाई दे रहे हैं। बदमाश भागते हुए गिर जाता है। तभी लोग उसे दबोच लेते हैं। भीड़ जुट जाती है। बदमाशों की पिटाई शुरू हो जाती है।व्यापारियों ने वारदात की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की है। पकड़े गए बदमाश को पुलिस रामगंज चौकी लाई है।

बस्ती का निवासी है पकड़ा गया बदमाश आदित्य सिंह

बस्ती का रहने वाला पकड़ा गया बदमाश भीड़ ने जिस बदमाश को दबोचा है उसका नाम आदित्य सिंह है और वह बस्ती का रहने वाला है। उसने बताया कि फरार होने वाले दोनों बदमाश विनोबापुरी, सुलतानपुर के रहने वाले हैं।प्रभारी निरीक्षक रामगंज अजयेंद्र पटेल ने बताया- व्यापारी को धमकाने के लिए बदमाशों ने हमला किया। एक बदमाश को पकड़ लिया गया है। फरार बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस छापे मार रही है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।