
48 के हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, जाने उनके बारे में कुछ खास बातें
लखनऊ. आज कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी का 48वां जन्मदिन है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद राहुल का ये पहला जन्मदिन है। राहुल का जन्म 19 जून 1970 को नई दिल्ली में हुआ था। राहुल गांधी भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के के बेटे हैं। राहुल की दादी इंदिरा गांधी भी भारत की पूर्व प्रधानमंत्री थीं। राहुल गांधी उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट से सांसद हैं।
राहुल गांधी के जीवन से जुड़ी कुछ अहम बातें
- राहुल गांधी की स्कूली शिक्षा नई दिल्ली के सेंट कोलबंस से शुरु हुई थी।
- साल 1981 में इन्हें देहरादून के प्रसिद्ध दून विद्यालय में पढ़ाई करने के लिए भेज दिया गया, जहां इनके पिता ने भी पढाई की थी।
- साल 1989 में इन्होंने दिल्ली के सेंट स्टीफंस कालेज में अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के लिए दाखिला लिया।
- मगर इन्हें एक साल पूरा करने के साथ ही हार्वर्ड यूनीवर्सिटी जाना पड़ गया।
- साल 1991 में पिता राजीव गांधी की हत्या के बाद इन्हें फ्लोरिडा के रोलिंस कॉलेज शिफ्ट कर दिया गया और फिर यहीं से इन्होंने कला स्नातक की उपाधि प्राप्त की।
- इसके बाद इन्होंनें 1995 में कैम्ब्रिज यूनीवर्सिटी के ट्रिन्टी कॉलेज से एम. फिल की उपाधि प्राप्त की।
- पढ़ाई पूरी करते ही इन्होंने अपने वतन की वापसी की।
- वापसी तक देश की राजनीति और हालात काफी हद तक बदल चुके थे।
- ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद राहुल गांधी ने प्रबंधन गुरु माइकल पोर्टर की प्रबंधन परामर्श कंपनी मॉनीटर ग्रुप के साथ 3 साल तक काम किया।
- इसके बाद राजनीतीक हालात में कांग्रेस ने राहुल को देश की राजनीति में उतारा।
- साल 2004 में राहुल ने अमेठी सीट से चुनाव लड़ा और जीत हासिल करने के साथ देश की संसद में पहली बार कदम रखा।
- राहुल गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी की देखरेख में पार्टी से जुड़े कई अहम पदों पर काम भी किया।
- फिर धीरे-धीरे राहुल ने कांग्रेस में अपने लिए एक अहम जगह बना ली।
- साल 2013 में राहुल को कांग्रेस में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप दी गई।
- 16, दिसंबर 2017 को राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी जन्मदिन की बधाई
आज राहुल के जन्मदिन के इस खास मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूरे देश में जश्न मनाने की तैयारी की है। जन्मदिन के दिन जहां इन्हें देश भर से बधाईयां मिल रही है वहीं इस मौके पर पी.एम. मोदी ने भी राहुल के स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए जन्मदिन की शुभकामना दी है और ट्वीट करते हए लिखा है ''कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को जन्मदिन की ढेरों बधाई, मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।
Published on:
19 Jun 2018 02:00 pm
बड़ी खबरें
View Allअमेठी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
