
Amethi जिले के रामगंज थाना क्षेत्र में एक युवती से कथित तौर पर इस्लाम धर्म कबूल करने और बलात्कार करने का मामला सामने आया है। इस बात का खुलासा रविवार को रामगंज थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अजयेन्द्र पटेल ने किया है।युवती ने शनिवार को पुलिस थाना आकर जबरन इस्लाम धर्म कबूल करने और बलात्कार करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज करायी। युवती ने आरोप लगाया है कि कुछ समुदाय विशेष के लोगों ने पहले तो उसे बहला फुसला कर भगा ले गए और उसके बाद धोखा देकर उससे जबरन इस्लाम धर्म कबूल करने के लिए पहले से ही तैयार शपथ पत्र पर हस्ताक्षर कराए।
युवती ने कहा कि “प्रधान पति देवराज गुप्ता के कहने पर मनरेगा में मेट के रूप में कार्य करती थी। प्रधान की यहां पांच लोगों का मुंशी राजा, मोहम्मद मंसूर, अब्दुल मस्जिद और आजाद का हमेशा आना जाना लगा रहता था। आज से 6 महीने पहले, 7 मई 2024 की रात में आजाद, प्रधानपती देवराज गुप्ता, मुंशी राजा, मोहम्मद मंसूर और अब्दुल मजीद ये पांच लोगों ने उसे बहला फुसला कर भगा ले गए।”
Amethi थाना प्रभारी ने कहा कि “पहले तो लोगों ने पीड़िता पर इस्लाम धर्म कबूल करने के लिए दबाव बनाया, लेकिन जब उसने इंकार कर दिया तो उसके साथ कई लोगों ने बलात्कार किया। आरोपों के आधार पर पुलिस ने शनिवार को पांच लोगों के खिलाफ बलात्कार, धर्म परिवर्तन निषेध अधिनियम सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।”
तो वहीं पीड़िता के पिता न्याय के लिए गिड़गिड़ाते रहे लेकिन उनके बार-बार कहने के बावजूद भी पुलिस उनकी एक बात नहीं सुनी। यहां तक की पीड़िता का यह भी कहना था कि आरोपियों से उसकी जान को खतरा है। पुलिस ने पांच आरोपियों में से तीन आरोपी आजाद, मुंशीरजा, मोहम्मद मंसूर को गिरफ्तार कर लिया है। दो आरोपी फरार चल रहे है जिनकी तलाश जारी है।
Published on:
25 Aug 2024 05:30 pm
बड़ी खबरें
View Allअमेठी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
