अमेठी के फुरसतगंज एयरपोर्ट के विकास पर तकरीबन 12 करोड़ 73 हजार रुपए खर्च किए जाएंगे। जिसमें टर्मिनल बिल्डिंग, एयरपोर्ट सिस्टम, यात्रियों के बैठने के लिए हॉल, अग्निशमन, कार पार्किंग के साथ अन्य संबंधित विकास कार्य कराए जाएंगे। इग्रुवा स्थित हाइवे का रनवे फिलहाल दो किलोमीटर लंबा है। इस पर अभी वीआईपी और वीवीआईपी के अलावा विभागीय व इमरजेंसी लैंडिंग की सुविधा है। इसका टेंडर रायबरेली जिले की भार्गव फर्म को मिला है।