23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lawrence Bishnoi के नाम पर Rahul Gandhi को धमकी, फेसबुक पोस्ट पर भड़के NSUI कार्यकर्ता

Rahul Gandhi Death Threat: कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी मिली है। इसके विरोध में एनएसयूआई ने थाने में शिकायत की और मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अमेठी

•

image

Sanjana Singh

•

Updated: 23 Oct 2024, 9:50 AM IST

Death Threats to Rahul Gandhi

Rahul Gandhi Death Threat: कांग्रेस नेता और रायबरेली सांसद राहुल गांधी को फेसबुक पर धमकी दी गई है। गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई की फोटो लगाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर बुद्धादित्य मोहंती नामक व्यक्ति ने यह धमकी दी है। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने मुंशीगंज थाने पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

‘भारत के पास लॉरेंस बिश्नोई है…’

फेसबुक पोस्ट पर यूजर ने अंग्रेजी में लिखा है कि जर्मनी के पास गेस्टापो था, इजरायल के पास मोसाद है, यूएसए के पास सीआईए है अब भारत के पास लॉरेंस बिश्नोई है। लिस्ट में अगला नाम ओवैसी और राहुल गांधी का होना चाहिए।

यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद करते थे ठगी, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

‘फेसबुक यूजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग’

इस मामले को लेकर एनएसयूआई के कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष सुमित तिवारी की अगुवाई में मुंशीगंज थाने पहुंचे। वहां प्रदर्शन करते हुए एक तहरीर एसएचओ शिवाकांत त्रिपाठी को सौंपी। सभी ने फेसबुक यूजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं का कहना है कि पोस्ट में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का महिमामंडन कर हिंसा भड़काने की कोशिश की गई है। ऐसी धमकियां राहुल गांधी की सुरक्षा के लिए खतरा है। पिछली घटनाओं से पता चलता है कि आनलाइन धमकियां हिंसा में बदल गई हैं। राजनीतिक लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। एसएचओ शिवाकांत त्रिपाठी ने कहा कि प्रकरण की जांच की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

अमेठी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग