22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मौनी महाराज ने कहा – राम मंदिर मुद्दा उठा कर सत्ता में आने के बाद भाजपा के लोग भगवान राम को ही भूल गए

जिस मुद्दे को अहम बता कर बीजेपी ने देश के कई राज्यों में अपनी सरकार बना ली उसे आज केंद्र में लगभग 5 साल पूरे होने को हैं।

2 min read
Google source verification
amethi

मौनी महाराज ने कहा - राम मंदिर मुद्दा उठा कर सत्ता में आने के बाद भाजपा के लोग भगवान राम को ही भूल गए

अमेठी. जिस मुद्दे को अहम बता कर बीजेपी ने देश के कई राज्यों में अपनी सरकार बना ली उसे आज केंद्र में लगभग 5 साल पूरे होने को हैं। 2019 का चुनाव भी नजदीक आता देख जनता और सन्त महात्मा अयोध्या में राम मंदिर निर्माण बनवाने की आवाज उठाना शुरू कर दिया है। यही नहीं राम मंदिर निर्माण को भूल जाने से लोगों में काफी आक्रोश भी है। अमेठी के संतों ने सद्‌बुद्धि महायज्ञ कर भाजपा सरकार पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। नाराज साधु-संन्यासी भाजपा के नेताओं को घेरने के लिए प्रयासरत हैं।

सगरा आश्रम पर पीठाधीश्वर मौनी महाराज के अनुयायियों सहित अन्य साधुओं ने महायज्ञ कर ईश्वर से सरकार को सद्‌बुद्धि प्रदान करने का वरदान मांगा। उनका कहना है कि भाजपा सरकार को सबसे पहले राम मंदिर का मुद्दा दिखाई पड़े। भाजपा सरकार में बढ़ रहे अपराधों और गरीबों पर अत्याचार के लिए भी संतों ने पूजा की इसके पहले भी राम मंदिर निर्माण को लेकर अमेठी सगरा आश्रम में मौनी महाराज ने 72 घण्टे की भु समाधि ली थी और आज महायज्ञ किया।

मौनी महाराज ने कहा कि राम मंदिर मुद्दा उठा कर सत्ता में आने के बाद ये लोग भगवान राम को ही भूल गए। केंद्र और राज्य सरकार की गिरते कानून व्यवस्था पर भी कई सवालिया निशान खड़े किए। संतों ने कहा कि राम मंदिर पार्टी के एजेंडे में पहले से ही था। अब वोट की राजनीति हो रही है, जो भाजपा में योगी जी और मोदी जी कर रहे हैं। मोदी और योगी को सद्‌बुद्धि हो।

रामलला, गौहत्या, गंगा निर्मल, सुचारू कानून व्यवस्था का संकल्प लिया गया था, वो सब कहां है? पांच साल बीतने वाले हैं, लेकिन धरातल पर कोई काम नहीं देख रहा है। बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। सुप्रीम कोर्ट के फैसले को निरस्त कर दिया जा रहा है। आने वाला समय दुखद होने वाला है।