30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना से बचाव के लिए राजनेताओं का सेवा कार्य, अमेठी में स्मृति-राहुल पहुंचा रहे मदद, रायबरेली से सोनिया गांधी ने बढ़ाए मदद के हाथ

Ministers send Covid Equipment during Pandemic. कोविड-19 महामारी के बीच सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस (Congress) की कोशिश है कि वे लोगों के बीच मदद पहुंचाएं और उनका ख्याल रखें।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अमेठी

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 30 May 2021, 3:54 PM IST

Ministers send Covid Equipment during Pandemic.

Ministers send Covid Equipment during Pandemic.

अमेठी. Ministers send Covid Equipment during Pandemic. कोरोना काल (Corona Virus) में राजनेता लोगों का दिल जीतने के लिए तमाम प्रयास कर रहे हैं। कोविड-19 महामारी के बीच सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस (Congress) की कोशिश है कि वे लोगों के बीच मदद पहुंचाएं और उनका ख्याल रखें। इसी कड़ी में अमेठी से सांसद स्मृति ईरानी (Smriti Irani) सरकारी फंड से अमेठी वासियों को सहयोग कर आम जनता का दिल जीतने का कार्य कर रही हैं। उन्होंने अमेठी में 42 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और हजारों की संख्या में एन-95 मास्क और साबुन भेजे हैं। वहीं पूर्व सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने भी अमेठी से अपने पारिवारिक रिश्तों को बनाए रखते हुए जिले में कोरोना से संक्रमित मरीजों के लिए 10 हजार मेडिकल किट भेजी है। एक ओर अमेठी में दोनों नेताओं द्वारा तमाम जरूरत की चीजें भेजने का सिलसिला जारी है, तो दूसरी ओर रायबरेली के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने भी मदद के हाथ आगे बढ़ाए हैं।

स्मृति ने भेजे मास्क और साबुन

सांसद स्मृति ईरानी अपने संसदीय क्षेत्र में बढ़ते कोरोना संक्रमण के प्रभाव को कम करने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं। स्मृति की पहल पर जिले में ऑक्सीजन के चार प्लांट साढ़े चार करोड़ की लागत से स्थापित करने की प्रक्रिया चल रही है। जहां से अति शीघ्र ऑक्सीजन का लाभ जरूरतमंद लोगों को लाभ मिलने लगेगा। इसके अतिरिक्त उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, एन-95 मास्क, साबुन और 200 हाई कंस्ट्रेटर मास्क भेजा है। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा इसे वहां के लोगों में बांटा गया है। पुलिस विभाग के अफसरों के लिए भी एन-95 मास्क और साबुन भेजे गए हैं। एक हजार सफाई कर्मियों के लिए भी चार हजार एन-95 मास्क व चार हजार साबुन सांसद स्मृति द्वारा भेजे गए हैं। दो हजार आंगनबाड़ी कर्मियों के लिए आठ हजार एन-95 मास्क व आठ हजार साबुन, दो हजार आशा बहू सर्विलांस टीम के लिए आठ हजार एन-95 मास्क व आठ हजार साबुन के साथ सभी के लिए एक-एक पीपीई किट भेज कर मदद की है।

कांग्रेस का 'सेवा सत्याग्रह'

राहुल गांधी ने अमेठी वासियों के लिए इस महामारी में 10 हजार मेडिकल किट भेजा है। इसके अलावा इस वैश्विक महामारी से बचाव के लिए उन्होंने अमेठी में पांच कंसंट्रेटर और 20 ऑक्सीजन सिलेंडर की प्रथम खेप भेज कर लोगों को सहूलियत दी है। जरूरत के आधार पर 15 कंसंट्रेटर दोबारा भेजा। 10 हजार लीटर सैनिटाइजर भी आया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर सैनिटाइजर का छिड़काव करने की जिम्मेदारी है। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने कहा कि कोरोना मरीजों की मदद के लिए कांग्रेस 'सेवा सत्याग्रह' कार्यक्रम चला रही है। इसी कार्यक्रम के तहत राहुल गांधी ने 10 हजार मेडिकल किट्स अमेठी की जनता के लिए भेजी है।

सोनिया गांधी ने दिया सांसद निधि से बचा हुआ पैसा

कारोना की दूसरी लहर से कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए सांसद सोनिया गांधी ने 10 बड़े ऑक्सीजन कंसंट्रेटर जिला कांग्रेस कमेटी को उपलब्ध कराए हैं। इसके पहले उन्होंने डीएम के नाम लिखे एक पत्र में कहा कि उन्हें रायबरेली के मुख्य विकास अधिकारी की ओर से इस साल दो जनवरी को पत्र लिखकर सूचित किया गया था कि सांसद निधि में 1.17 करोड़ रुपये बचे हैं। इस राशि को उन्होंने कोरोना महामारी से निपटने और जनता को राहत देने के लिए खर्च किए जाने की बात कही है। इस पूरी राशि को कोरोना महामारी से बचाव के लिए आवश्यक उपकरण खरीद कर रायबरेली के लोगों की मदद के लिए इस्तेमाल किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें: कोरोना कर्फ्यू में घूम रहे लोगों को अनोखी सजा, गंगा नदी में तैरने वाली जेटी में लगाई सबकी कतार, वसूला जुर्माना

ये भी पढ़ें: कोरोना को लेकर हाईकोर्ट के 5 आदेश जिनसे जिंदगी बचाने की जंग हुई आसान