यूपी के अमेठी में करीब 1 साल से चली आ रही सारस और आरिफ की दोस्ती टूट गई। वन विभाग की टीम ने सारस को समसपुर पक्षी विहार में शिफ्ट कर दिया है। करीब एक महिने पहले सारस और आरिफ की दोस्ती सोशल मीडिया के जरिए चर्चा में आई थी। जिसके बाद खुद उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आरिफ के घर पहुंचकर उनके दोस्ती की मिसाल दी थी और आरिफ की तारीफ भी की थी, लेकिन अब ये दोस्ती टूट गई है। सारस को समसपुर पक्षी विहार में संरक्षित करने के लिए भेज दिया है। सारस पक्षी आरिफ के साथ दोस्त बनकर उनके घर में रहता था वह उनके परिवार का एक हिस्सा था।