7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमेठी में अनियंत्रित हाइड्रा ने बाइक सवारों को रौंदा, तीन किशोरों की दर्दनाक मौत

बृहस्पतिवार देर शाम सड़क किनारे बाइक खड़ी करके खड़े तीन लड़कों को क्रेन ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों की मौत हो गई। घटना से घरों में कोहराम मच गया।

2 min read
Google source verification

अमेठी

image

anoop shukla

Feb 06, 2025

गुरुवार शाम अमेठी में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, यहां शिवरतनगंज थाना अंतर्गत तोतानगर गांव के पास शाम छह बजे के करीब अनियंत्रित हाइड्रा ने सड़क किनारे खड़ी बाइकों में जोरदार टक्कर मार दिया। जिसके कारण बाइक पर सवार दो चचेरे भाइयों समेत तीन किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई।जबकि एक महिला समेत दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी सिंहपुर भेजा गया है। घटना के बाद हाइड्रा का चालक हाइड्रा को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

यह भी पढ़ें: देवरिया में महिला के साथ दो युवकों ने किया रेप, घरों में खाना बनाने का करती है काम

बेकाबू हाइड्रा ने ले ली तीन किशोरों की जान, मौके पर मचा रहा हड़कंप

जिले के रुकुनपुर गांव निवासी कमलेश, सूरज और सर्वेश अपने परिजनों के साथ राजाफत्तेपुर के पूरे त्रिवेदी गांव में निमंत्रण से घर लौट रहे थे। रास्ते में तोतानगर स्थित जायसवाल खाद एवं बीज भंडार के पास बाइक सवार सड़क के किनारे खड़े होकर अन्य साथियों का इंतजार करने लगे। तभी सेमरौता की तरफ से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित हाइड्रा ने सड़क किनारे खड़े बाइक सवार नाबालिग किशोरों को कुचल दिया। जिससे एक ही बाइक पर सवार दो चचेरे भाई कमलेश और सर्वेश व सूरज की मौके पर मौत हो गई। जबकि चौथे घायल अर्पित और एक महिला का सीएचसी में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही शिवरतनगंज ,मोहनगंज , इन्हौना समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को बहाल कराया।

ASP अमेठी

जिले के अपर पुलिस अधीक्षक हरेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पुलिस पहुंच गई और मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा हाइड्रा को कब्जे में ले लिया गया है और उसके ड्राइवर की तलाश की जा रही है।