12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Assembly Election 2022: नामांकन के दौरान छलके आसूं, रोते हुए बोलीं गायत्री प्रजापति की पत्नी महाराजी-पति के लिए लड़ रही न्याय की लड़ाई

समाजवादी पार्टी सरकार में खनन मंत्री रहे गायत्री प्रजापति दुष्कर्म मामले में जेल की हवा खा रहे हैं। ऐसे में उनकी जगह उनकी पत्नी महाराजी को सपा ने अमेठी से उम्मीदवार बनाया है। इसी कड़ी में बुधवार को महाराजी ने सपा से नामांकन किया।

less than 1 minute read
Google source verification
Gayatri Prajapati Wife Maharaji Cried While Nomination Filing

Gayatri Prajapati Wife Maharaji Cried While Nomination Filing

समाजवादी पार्टी सरकार में खनन मंत्री रहे गायत्री प्रजापति दुष्कर्म मामले में जेल की हवा खा रहे हैं। ऐसे में उनकी जगह उनकी पत्नी महाराजी को सपा ने अमेठी से उम्मीदवार बनाया है। इसी कड़ी में बुधवार को महाराजी ने सपा से नामांकन किया। हालांकि, नामांकन के दौरान वह भावुक हो गईं। रोते हुए कंपकंपाते स्वर में कहा कि पति को न्याय दिलाने के लिए चुनाव लड़ रही हूं। महाराजी को उम्मीद है कि उनके पति गायत्री प्रजापति के पाप शायद उनके आंसुओं से धुल जाएंगे। तभी तो वह विधानसभा क्षेत्र में घूम-घूम कर पति गायत्री के लिए न्याय मांग रही हैं।

जनता देगी आशीर्वाद

महाराजी दोपहर लगभग पौने एक बजे नामांकन पत्र दाखिल करने कलेक्ट्रेट पहुंची थीं। उन्होंने अधिवक्ता हरिराम की मौजूदगी में गौरीगंज एसडीएम कोर्ट में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट संजीव मौर्य के सामने तीन सीटों में नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के बाद वह भावुक होकर बात करने लगीं। रोते हुए उन्होंने कहा कि अपने पति के लिए न्याय की लड़ाई लड़ने के लिए वह जनता के बीच जा रही हैं। अब जनता आशीर्वाद देगी। इस दौरान दोनों बेटियों और बेटों ने अपनी मां को संभाला। इस दौरान सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष राम उदित यादव समेत कई समाजवादी पार्टी के नेता व समर्थक मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: मुनव्वर राणा की बेटी उरुशा का दावा, अखिलेश ने मुसलमानों के साख किया धोखा, कांग्रेस खड़ी है महिलाओं के साथ

इससे पहले मंगलवार को चुनाव प्रचार में जुटीं महाराजी प्रजापति और उनकी बेटी मंच पर रोती नजर आईं। बेटी ने हाथ जोड़कर लोगों से कहा कि एक-एक वोट देकर मेरी मां को जिताएं और उनके पिता को वापस ले आएं।