10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

GOD गिफ्ट: महिला ने 3 बच्चों को दिया जन्म, एएनएम बोलीं- 32 साल की सर्विस में पहला केस

कब, किसे और किस रूप में GOD गिफ्ट मिल जाएगा लोगों को पता ही नहीं होता...

2 min read
Google source verification
Woman give birth to three baby in Amethi UP hindi news

GOD गिफ्ट: महिला ने 3 बच्चों को दिया जन्म, एएनएम बोलीं- 32 साल की सर्विस में पहला केस

अमेठी. कब, किसे और किस रूप में GOD गिफ्ट मिल जाएगा लोगों को पता ही नहीं होता। अमेठी की जसमुल निशा जिनकी उम्र 25 साल है, उन्हें भी GOD गिफ्ट ही मिला है। मंगलवार देर रात जसमुल निशा ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया।

मंगलवार की रात एक साथ हुए तीन बच्चे

जानकारी के अनुसार तिलोई विधान सभा के शाह मऊ मेटरिया के जनापुर निवासी मुमताज की पत्नी जसमुल निशा ने मंगलवार की रात 12 बजे एक साथ तीन बच्चों का जन्म दिया। शादी के बाद महिला पहली बार मां बनी है और एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। महिला के एक साथ तीन बच्चे होने को लोग किसी अजूबे से कम नहीं मान रहे हैं। एक साथ तीन बच्चों के जन्म पर जहां एक तरफ घर में खुशी का माहौल है, वहीं इन बच्चों को देखनें वालों का भी तांता लगा हुआ है। लोग सुनकर इन बच्चों को देखने के लिए यहां पर पहुंच रहे हैं।

एएनएम बोलीं- 32 साल की सर्विस में मेरे सामने ये पहला केस

इस संदर्भ में शाहमऊ सीएचसी की एएनएम माया देवी ने बताया कि उनकी 32 साल के सर्विस करियर में ये पहला मौका है जब महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। महिला के तीनों बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ और सुरक्षित हैं। वहीं कस्बे के हिसाब से ठोस सुविधा न होने के बावजूद डॉक्टर द्वारा केस को अच्छे से हैंडल करने से भी क्षेत्र को लोग भी काफी खुश हैं।

यह भी पढ़ें: पुलिस का जवान गायब, बहन से बोला- मजदूरी कर लूंगा लेकिन नहीं करूंगा पुलिस की नौकरी

यह भी पढ़ें: राहुल जब पहुंचे लोगों के बीच, उनसे पूछे गए कुछ ऐसे सवाल, दिखा अनोखा नजारा

यह भी पढ़ें: शिक्षा मित्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, UPTET में फेल होने के बाद भी बन सकते हैं सहायक अध्यापक