अफ्रीका

नाइजीरिया: गैस डिपो विस्फोट में कम से कम 18 लोगों के मारे जाने की आशंका, दर्जनों घायल

हादसा उस वक्त हुआ जब कंटेनर से गैस अनलोड की जा रही थी

2 min read
नाइजीरिया: गैस डिपो विस्फोट में 18 लोगों के मारे जाने की आशंका, दर्जनों घायल

अबुजा। केंद्रीय नाइजीरिया में गैस विस्फोट के बाद 18 लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 40 से ज्यादा लोग बुरी तरह जल गए हैं। विस्फोट नाइजीरिया के नासरवा राज्य की राजधानी लाफिया में एक गैस डिपो में हुआ था। हादसा उस वक्त हुआ जब कंटेनर से गैस अनलोड की जा रही थी। नाइजीरिया पुलिस बल और संघीय सड़क सुरक्षा कोर ने विस्फोट की पुष्टि की है।

ये भी पढ़ें

महिला ने एक मोबाइल के लिए कर दिया ऐसा घिनौना काम, अपने बच्चे को ही…

मारे गए 18 लोग

नाइजीरिया के सीनेट अध्यक्ष बुकोला सरकी ने ट्विटर पोस्ट में विस्फोट को "भयानक" कहा और कहा कि उन्होंने हादसे में बचे हुए लोगों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि वह उन परिवारों के लिए प्रार्थना करते है जिन्होंने अपने रिश्तेदारों को खो दिया है। पीड़ितों को अस्पताल ले जाने के लिए एम्बुलेंस नहीं मिल पाई। घायलों को मोटरबाइक पर अस्पतालों में ले जाना पड़ा क्योंकि एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध नहीं थी।

घटना की सूचना देने वाले पहले चश्मदीद टैक्सी चालक याकुबू चार्ल्स ने समाचार एजेंसी को बताया कि उन्होंने कहा कि घटना के बाद आसपास के दर्जन भर वाहनों में आग लग गई। उन्होंने कहा कि एक दर्जन सड़क से गुजर रहे आम लोगों ने पीड़ितों को बचाने में मदद की।

बता दें कि कई गैस डीलर नाइजीरियाई शहरों में मिनी-डिपो संचालित करते हैं, जिनकी गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए कोई मजबूत उपाय नहीं है।नाइजीरिया में मजबूत सुरक्षा कानूनों का अभाव है।जिससे विस्फोट की घटनाएं लगातार होती रहती हैं। जनवरी में लागोस राज्य में एक विस्फोट में 10 लोग मारे गए।

ये भी पढ़ें

नाइजीरियाः मवेशी चुराने के विरोध पर बंदूकधारियों ने की 8 लोगों की हत्या, 95 घरों में लगाई आग
Updated on:
11 Sept 2018 08:15 am
Published on:
11 Sept 2018 08:09 am
Also Read
View All