अगार मालवा

5 लाख घूस लेते हुए भाजपा नेता का वीडियो हुआ था वायरल, अब ‘रिश्वतखोर’ मंडल अध्यक्ष को पार्टी ने निकाला

पार्टी ने रिश्वतखोर पदाधिकारी को तत्काल प्रभाव से मंडल अध्यक्ष के पद से हटा दिया है।

2 min read
5 लाख घूस लेते हुए भाजपा नेता का वीडियो हुआ था वायरल, अब 'रिश्वतखोर' मंडल अध्यक्ष को पार्टी ने निकाला

पत्नी की आत्महत्या मामले में पति को पुलिसिया कार्रवाई से बचाने के एवज में 5 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए कैमरे में कैद हुए आगर मालवा के कानड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश गोयल के खिलाफ भरतीय जनता पारिटी की ओर से एक्शन ले लिया गया है। पार्टी ने रिश्वतखोर पदाधिकारी को तत्काल प्रभाव से मंडल अध्यक्ष के पद से हटा दिया है। मामला गर्माने के बाद भाजपा जिला अध्यक्ष चिंतामन राठौर ने भाजापा के प्रदेश नेतृत्व से मिले निर्देशों के आधार पर राजेश गोयल के खिलाफ एक्शन लिया है।

भाजपा ने लिया एक्शन

बताया जा रहा है कि, कानड़ थाने के ग्राम अरनियाकलां के रहने वाले अजय बंजारा की पत्नी सीमाबाई ने कुछ दिन पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस घटना के बाद पुलिस मृतका के पति अजय बंजारा को परेशान कर रही थी। इसी को लेकर अजय, कानड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश गोयल के पास मदद की गुहार लगाई थी। लेकिन, अजय ने आरोप लगाया कि, पुलिस के झमेले से बचाने के लिए राजेश गोयल ने उससे पांच लाख रुपए की मांग की। यही नहीं उसने इस लेनदेन का एक वीडियो भी सार्वजिक करते हुए बाजपा नेता पर रिश्वतखोरी का आरोप लगाया है।


कांग्रेस ने बीजेपी पर साधा था निशाना

वहीं पैसे लेने का वीडियो ट्वीट कर कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधा था। कांग्रेस ने लिखा था कि- भाजपा नेताओं का भ्रष्टाचार जारी, आगर में भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश गोयल का पांच लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हुआ है। आवेदक अजय नायक ने आरोप लगाया कि, मंडल अध्यक्ष ने इनकी पत्नी की आत्महत्या के मामले में पुलिस की कार्रवाई से बचाने के लिए ये राशि उनसे ली है। 'शर्म करो शवराज'।

यूरिया से भरी पिकअप वाहन पलटा, देखें वीडियो

Published on:
12 Jan 2023 09:40 pm
Also Read
View All