31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजब गजब चोरी : पोल्ट्री फार्म से मुर्गे चोरी, मुर्गा चोर को तलाश रही पुलिस

चोरों ने एक पोल्ट्री फार्म हाउस को निशाना बनाते हुए यहां के इस्तेमाल में आने वाले सामान के साथ साथ 200 मुर्गे भी चोरी करके फरार हो गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अनूपपुर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 12 Jan 2023, 8:23 PM IST

News

अजब गजब चोरी : पोल्ट्री फार्म से मुर्गे चोरी, मुर्गा चोर को तलाश रही पुलिस

मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में चोरी का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां अज्ञात चोरों ने एक पोल्ट्री फार्म हाउस को निशाना बनाते हुए यहां के इस्तेमाल में आने वाले सामान के साथ साथ 200 मुर्गे भी चोरी करके फरार हो गए। जब इस चोरी की वारदात के बारे में पोल्ट्री फार्म संचालक को पता चला तो उसने इस वारदात की शिकायत थाने में दर्ज कराई। फिलहाल, पुलिस ने केस दर्ज करते हुए मुर्गा चोर की तलाश शुरु कर दी है।


आपको बता दें कि, चोरी की ये अजीब वारदात जिले के बिजुरी थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले नंद गांव में घटी है। गांव में स्थित पोल्ट्री फार्म की जाली तोड़कर बीती रात अज्ञात चोर यहां रखा फार्म का सामान लेकर तो फरार हुए ही, जाते जाते ये चोर फॉर्म से 200 मुर्गे भी चुराकर ले गए। चोरी का खुलासा उस समय हुआ, जब फार्म संचालक मुर्गों को दाना डालने फार्म पहुंचा। फार्म के अंदर का नजारा देखकर मालिक ब्रजेश शाहनी हैरान रह गया। उसने तत्काल ही इसकी शिकायत बिजुरी थाने में दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर बिजुरी पुलिस ने अज्ञात चोरों के तलाश में जुट गई है। बताया जा रहा है कि, फार्म से चोरी गए मुर्गों की कीमत करीब 60 हजार रूपए है।

यह भी पढ़ें- गुजरात और उत्तर प्रदेश के ठगों ने सैकड़ों अमेरिकियों से की ठगी, अब जांच में कूदी FBI


जल्द ही चोरों को करेंगे गिरफ्तार- पुलिस

वहीं, मामले की पड़ताल में जुटे बिजुरी थाना प्रभारी राकेश उइके का कहना है कि, पोल्ट्री फार्म से मुर्गे चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई है। मामले की जांच शुरु कर दी गई है। जल्द ही मुर्गा चोर गिरोह को पकड़ लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- हनुमानजी और नंदी भगवान की मूर्ति खंडित करने वाला पकड़ाया, कोर्ट में पेश करेगी पुलिस

यूरिया से भरी पिकअप वाहन पलटा, देखें वीडियो