अगार मालवा

BJP विधायक से भिड़ा अध्यक्ष प्रतिनिधि, समर्थकों के बीच हुई धक्का मुक्की, बकी गई गालियां

MP News: भाजपा विधायक और जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि के बीच तीखी नोकझोंक से माहौल गरमाया। मामला इतना गरमा गया कि समर्थकों के बीच बात धक्का मुक्की और गाली गलौच तक पहुंच गई।

2 min read
BJP MLA-District President representative clash in agar malwa (फोटो- सोशल मीडिया)

BJP MLA-District President representative clash:आगर-मालवा के कानड़ थाना क्षेत्र के भ्याना में रविवार को एक पुलिया निर्माण का भूमिपूजन हुआ। इसमें विधायक मधु गेहलोत सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को अतिथि बुलाया गया लेकिन कार्यक्रम विवाद की भेंट चढ़ गया। जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह तथा विधायक गेहलोत के बीच तीखी नोक-झोंक हो गई। गांव में काफी देर तक हंगामा हुआ और आरोप-प्रत्यारोप लगे। सूचना पर सीएसपी, एसडीएम सहित अन्य अधिकारी भ्याना पहुंचे और पुलिस बल की मौजूदगी में भूमिपूजन हुआ। (mp news)

ये भी पढ़ें

अमेरिका में घूम रहे थे भाजपा नेता, इधर घर में हो गई चोरी, अलमारी तोड़कर सोने-नकद किए साफ

ये है पूरा मामला

भ्याना मुक्तिधाम पहुंच मार्ग पर 24 लाख की लागत से एक पुलिया निर्माण होना है जिसका भूमिपूजन रविवार को होना था। विधायक मधु गहलोत, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि भेरुसिंह चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रेम यादव, पूर्व मंडी अध्यक्ष बाबूलाल यादव पहुंचे थे।

इसी दौरान मौजूद आगर जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह एवं विधायक के बीच समुचित समान एवं आमंत्रण न देने की बात को लेकर कहासुनी आरंभ हो गई। कहासुनी इतनी अधिक बड़ी कि दोनों पक्ष आमने-सामने की स्थिति में आ गए और कार्यकर्ता एक-दूसरे के साथ गाली-गलौज करने लगे।सूचना पर कुछ ही देर में कानड़ पुलिस भी मौके पर पहुंची पर कुछ नहीं हुआ। एसडीएम मिलिंद ढोके, सीएसपी मोतीलाल कुशवाहा पहुंचे व स्थिति संभाली। दोनों ही पक्षों को आपसी समझाइश देकर दूर किया और पुलिया भूमिपूजन हुआ। (mp news)

कांग्रेसियों के साथ मिले है जीतेन्द्र- विधायक

हमारे विधानसभा क्षेत्र के भ्याना में पुलिया निर्माण का भूमिपूजन होना था। अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। जब हम अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ पहुंचे जितेंद्र सिंह ने अभद्रता करते हुए भूमिपूजन को बाधित करने का प्रयास किया। आयोजकों ने बकायदा जनपद अध्यक्ष को आमंत्रित किया गया था पर जितेंद्र सिंह ने आमंत्रित नहीं किए जाने की बात कहते हुए कुछ कांग्रेसियों के साथ आकर माहौल खराब किया गया।- मधु गेहलोत, विधायक आगर (MLA Madhua Gehlot)

विधायक के कहने पर नहीं दिया आमंत्रण- जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि

मेरी बहन धर्मकुंवरबाई आगर जनपद अध्यक्ष है। उनके क्षेत्र में भूमिपूजन हो रहा था। अध्यक्ष को नहीं बुलाया। जानकारी मिली तो ज्ञात हुआ विधायक के कहने पर नहीं बुलाया। मैं बहन को लेकर बिना आमंत्रण के ही भूमिपूजन में पहुंचा लेकिन वहां अध्यक्ष को भूमिपूजन नहीं करने दिया। विधायक लगातार अध्यक्ष को प्रताड़ित कर रहे हैं। डराया जाता है कि पद से हटा दिया जाएगा। यह विधानसभा उनकी है एवं उनके अनुसार ही कार्य होंगे। - जितेंद्र सिंह, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि

ये भी पढ़ें

ये क्या? CM Rise स्कूल में ‘परिवारवाद’, प्रिंसिपल ने पत्नी-साली की कराई नियुक्ति, हड़पा मानदेय

Updated on:
10 Nov 2025 11:28 am
Published on:
10 Nov 2025 11:27 am
Also Read
View All

अगली खबर