अगार मालवा

एमपी की लाड़ली बहनों के लिए अच्छी खबर, 13 सितंबर को खाते में आएंगे 1500-1500 रुपये

Ladli Behna Yojana Installment: सीएम मोहन यादव लाड़ली बहनों के खातों में आगर मालवा से अंतरित करेंगे 40वीं किस्त की 1.835 करोड़ से भी ज्यादा की राशि ।
2 min read
ladli behna yojna
ladli behna yojana 40th installment september 2026, सीएम मोहन यादव व कार्यक्रम में आईं महिलाओं की फाइल तस्वीर (Source-Patrika file)

MP Ladli Behna Yojana Installment: मध्यप्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख से भी ज्यादा लाड़ली बहनों के लिए अच्छी खबर है। लाड़ली बहना योजना की सितंबर महीने में मिलने वाली 40वीं किस्त का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है और कुछ घंटों बाद लाड़ली बहनों के खातों 1500-1500 रुपए आएंगे। सीएम डॉ. मोहन यादव सिंगल क्लिक के जरिए 1,835 करोड़ से भी ज्यादा की राशि ट्रांसफर करने वाले हैं। रविवार को आगर मालवा से सीएम मोहन यादव लाड़ली बहनों के खाते में लाड़ली बहना योजना की किस्त ट्रांसफर करेंगे।

आगर मालवा में आयोजित होगा कार्यक्रम

मध्यप्रदेश महिला बाल विकास विभाग ने एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी है कि- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 सितंबर को आगर मालवा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की 1.25 करोड़ से भी ज्यादा लाड़ली बहनों के खातों में लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त के 1,835 करोड़ रुपये ट्रांसफर करेंगे। इस दौरान सीएम मोहन यादव जिला मुख्यालय पर कार्यक्रम में कुल 254.09 लाख रुपये लागत के 50 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी करेंगे ।

ऐसे चेक करें लाड़ली बहना योजना का स्टेट्स

1-अपना स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले Ladli Behna Yojana की आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर विजिट करें।

2- आधिकारिक वेबसाइट का होम पेज ओपन होने के बाद दिए गए “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” के लिंक पर क्लिक कर करें।

3- क्लिक करने के बाद नया वेब पेज ओपन होगा, इसमें आवेदन क्रमांक या अपनी सदस्य समग्र आईडी एंटर करके कैप्चा कोड सबमिट करें।
4- अब दिए गए “ओटीपी भेजें” के विकल्प पर क्लिक करके ओटीपी डाले।

5-ओटीपी डालते ही आपको अब तक के लाडली बहन योजना इंस्टॉलमेंट पेमेंट स्टेटस की जानकारी प्राप्त हो जाएगी।

इन महिलाओं को मिलता है लाड़ली बहना योजना का लाभ

बता दें कि लाड़ली बहना योजना का लाभ मध्य प्रदेश की स्थानीय निवासी महिलाओं को मिलता है। विवाहित महिला के साथ निर्धन, विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता महिलाएं इस योजना की हकदार है। 21 से 60 वर्ष तक की आयु की महिलाएं इस योजना के लिए अप्लाई कर सकती हैं। उनके पास स्वयं का बैंक खाता, बैंक खाते में आधार लिंक एवं डीबीटी होना अनिवार्य है। समग्र पोर्टल पर आधार के डाटा का ओटीपी या बायोमेट्रिक के माध्यम से वेरिफाई होना भी जरूरी है।

Updated on:
12 Sept 2026 08:02 pm
Published on:
12 Sept 2026 08:02 pm