आगरा

पाकिस्तान क्रिकेट टीम को धूल चटाने को तैयार आगरा की बेटियां

महिला एशियाकप में आगरा की बेटियां दीप्ति शर्मा और पूनम यादव लगाएंगी चौके छक्के, नौ जून को पाक से खेलेगी भारत की टीम, तीन जून से शुरू हो रहा एशिया कप
2 min read
• •
Updated: 2 Jun 2018, 3:08 PM IST
cricket
dipti and poonam yadav

आगरा। महिला विश्वकप क्रिकेट में अपने खेल की अंनूठी छाप छोड़ने के बाद आगरा की बेटियां एक बार विरोधी टीमों के छक्के छुड़ाने को तैयार हैं। दीप्ति शर्मा और पूनम यादव मलेशिया में शुरू होने वाले महिला एशिया कप में खेलती नजर आएंगी। हालांकि ये पहला मौका नहीं है जब ताजनगरी की बेटियों ने एशिया टीम में जगह बनाई है। लेकिन, जिस तरह का प्रदर्शन ये दोनों महिला क्रिकेटर कर रही हैं ताजनगरी की शान में चार चांद लग रहे हैं। भारतीय टीम कुछ दिन पहले की मलेशिया में पहुंच चुकी है और अभ्यास में जुटी है। दीप्ति शर्मा और पूनम यादव के परिवार को भरोसा है कि भारत की बेटियां ये खि ताब जीतकर लौटेंगी।

मलेशिया में हो रहा है एशियाकप
मलेशिया में भारतीय टीम का मैच तीन जून को होने वाला है। लेकिन, ताजनगरी में शनिवार से ही जोश का माहौल है। टी 20 फॉर्मेट में खेले जाने वाले एशिया कप में पाकिस्तान, थाईलैंड, श्रीलंका, बांग्लादेश की टीमें भाग ले रही हैं। भारत अपना पहला मैच मलेशिया से खेलेगा। तीन जून को ये मैच होगा। इसके बाद पाकिस्तान से नौ जून को टक्कर होगी। इस बीच चार जून को थाईलैंड के साथ तो छह जून को बांग्लादेश के साथ और सात जून को श्रीलंका से साथ भारतीय टीम के मैच प्रस्तावित हैं। मैचों में लेग स्पिनर पूनम यादव और धमाकेदार बल्लेबाज के साथ आॅलराउंडर दीप्ति शर्मा के प्रदर्शन पर आगरावासियों की नजरें टिकी हुई हैं। दोनों खिलाड़ी कड़ा अभ्यास कर रही हैं। दीप्ति शर्मा ने महिला विश्व कप में जोरदार प्रदर्शन कर सभी को चौंका दिया था। दीप्ति शर्मा का विश्वकप जैसा प्रदर्शन भारत को एशिया कप का खिताब दिला सकता है। इन दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर आगरावासी पलक पावड़े बिछाए हुए हैं।

Updated on:
2 Jun 2018, 3:08 PM IST
Published on: