आगरा

आगरा और आस-पास के जिलों में डेंगू-वायरल बुखार से 22 की मौत

उत्तर प्रदेश में डेंगू और वायरल बुखार से हो रही मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को ब्रज इलाके में 22 लोगों की बुखार से मौत हो गई।
2 min read
• •
Updated: 18 Oct 2021, 4:31 PM IST
dengue_1.jpg

आगरा. उत्तर प्रदेश के आगरा और आस-पास के जिलों में डेंगू-वायरल बुखार से रविवार को 22 लोगों की मौत हो गई। जिसमें एटा और मैनपुरी जिले की स्थिति बेहद खराब है। एटा जिले के 10, मैनपुरी जिले के 8, फिरोजाबाद जिले के दो, आगरा और कासगंज जिले के दो-दो मरीज शामिल हैं।

एटा की हालत बेहद खराब

डेंगू और वायरल बुखार से हो रही मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एटा जिले के जलेसर इलाके के लोहचा नाहरपुर गांव के रहने वाले रसूल खां की बुखार से रविवार को मौत हो गई। गढ़ी सलूकापुर गांव के रहने वाले विपिन, नाहरपुर के रहने वाली शकुंतला, शेरगंज मोहल्ला की रहने वाली आफमीन, कायस्थान मोहल्ला की रहने वाली शीतल और तारादेवी ने दम तोड़ दिया। इसके अलावा जलेसर के डेंगू से पीड़ित गांव गनेशपुर के रहने वाले ओमप्रकाश आगरा ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। इसके अलावा सुरेश की मौत आगरा में इलाज के दौरान हो गई।

मैनपुरी की स्थिति चिंताजनक

वहीं मैनपुरी जिले की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है। ज्योती के रहने वाले अजय कुमार, बेवर की रहने वाली शिल्पी देवी की पांच दिन पूर्व जन्मी बेटी, भोगांव के चौधरी मोहल्ला के झम्मन लाल शाक्य, इसी मोहल्ले के अंश, मिश्राना के रहने वाले शिवशंकर, रसूलाबाद के रहने वाले मानपाल सिंह और तुलसीराम शाक्य की बुखार से मौत हो गई है।

कासगंज में बढ़ता प्रकोप

कासगंज जनपद में डेंगू और वायरल बुखार का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। रविवार को डेंगू से एक लड़की की मौत हो गई। लड़की का इलाज दिल्ली के एक अस्पताल में चल रहा था। किशोरी की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कासगंज जनपद में डेंगू से मरने वालों की संख्या 95 हो गई है।

फिरोजाबाद में दो मरीजों की मौत

अगर फिरोजाबाद की बात करें तो यहां के दो मरीजों की मौत हुई। नगला नत्थी गांव की रहने वाली उषा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। महिला को बुखार कई दिनों से आ रहा था। जिले में एक अन्य मरीज की बुखार से मौत हुई है।

Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक