आगरा

आगरा में आए तूफान में मरने वालों की संख्या हुई 43, 150 पशुओं की भी मौत

कमिश्नर के राममोहन राव ने एसएन मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायलों से की मुलाकात।
2 min read
• •
Updated: 3 May 2018, 3:32 PM IST
43 People died in agra
43 People died in agra

आगरा। तूफान ने आगरा में जमकर तबाही मचाई। ताजा सरकारी आंकड़ों के अनुसार मरने वालों की संख्या 43, घायल 35 और पशुहांनि का आंकलन 150 किया जा रहा है। इस बड़ी प्राकृतिक आपदा के बाद कमिश्नर केराम मोहन राव एसएन मेडिकल कालेज व अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने आंधी व तूफान से प्रभावित घायलों से मुलाकात की।

पूछा घायलों का हाल
कमिश्नर के राममोहन राव ने 2 मई को आई आंधी, तूफान व वर्षा की दैवीय आपदा में पेड़ गिरने व दीवार आदि गिरने से प्रभावित घायलों को एसएन मेडिकल कालेज एवं जिला अस्पताल आगरा में जाकर उन्हें देखा तथा मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य व जिला अस्पताल के सीएमएस को निर्देशित किया कि इन्हें ठीक प्रकार से समुचित चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा इन्हें किसी प्रकार की परेशानी न होने पाए। उन्होंने घायलों से पूछ-ताछ कर उन्हें मिल रही चिकित्सकीय सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।

किया निरीक्षण
आयुक्त ने जिला अस्पताल में घायलों को देखने के पश्चात् अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर उपस्थित लोगों से उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने जिला अस्पताल के रीजनल डायगोनेस्टिक सेन्टर के निरीक्षण के दौरान जांच में लापरवाही व आनाकानी की शिकायत प्राप्त होने पर उन्होंने सीएमएस को निर्देशित किया कि वे समस्या का निराकरण कराकर पूरी वस्तुस्थिति से उन्हें अवगत कराएं। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी गौरव दयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित पाठक भी साथ रहे।

Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक