आगरा

आज का राशिफलः वृष राशि को धनलाभ, कर्क राशि वालों का खुशखबरी का योग, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

आज है शुक्रवार। 20 जुलाई, 2018। हम आपको बता रहे हैं कि आज का दिन कैसा रहेगा।

4 min read
Jul 20, 2018
आज का राशिफल

आगरा। आज है शुक्रवार। 20 जुलाई, 2018। हम आपको बता रहे हैं कि आज का दिन कैसा रहेगा। वृष राशि के जातकों को धनलाभ का योग बन रहा है। कर्क राशि वालों को खुशखबरी मिल सकती है। धनु राशि के जातकों को लव लाइफ में सावधान रहने की जरूरत है। यहां पढ़िए आज आपके जीवन में क्या घटित होने वाला है। कम बनेंगे या बिगड़ेंगे।

aries (मेष)
अपने कामकाज के बारे में गंभीरता से विचार करें। आपको दूसरों की सलाह पर ध्यान देना होगा। नए लोगों से मुलाकात होने से आपको कुछ फायदे हो सकते हैं। शिक्षा, बिजनेस, नौकरी या महत्वपूर्ण कागजात से जुड़ी यात्रा हो सकती है। यात्रा के दौरान ही कई नई बातें आपको पता चल सकती है। विवाह संबंधी चर्चा या कोई कामकाज हो सकता है।


taurus (वृष)
अचानक फायदा हो सकता है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। आपको पैसों की जरूरत है, तो कोई मददगार भी आसानी से मिल सकता है। आपकी मुलाकात कुछ ऐसे लोगों से हो सकती है जो आपको अपनी सोच बदलने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। आज आप अपनी भावनाएं और टेंशन अच्छी तरह शेयर कर सकेंगे। रोजमर्रा के कुछ काम पूरे हो सकते हैं। पार्टनर से सहयोग मिलने के योग बन रहे हैं।

gemini (मिथुन)
आज आपका जोश भी चरम पर हो सकता है। नए लोग आपसे जुड़ सकते हैं। रोमांस और प्यार के मामले में दिन ठीक-ठीक ही रहेगा। आज आप संबंधों का महत्व समझेंगे। रिश्तों से जुड़े कई पहलू आपके लिए खास हो सकते हैं। किसी रिश्ते को मजबूत करने या टूटते रिश्ते को बचाने के लिए कोई सलाह लेनी हो, तो आपके लिए समय बहुत अच्छा हो सकता है। आज आप ऐसे कई काम निपटा सकते हैं, जिनकी अनदेखी आप काफी समय से करते आ रहे हैं। अचानक सामने आने वाले कामों के लिए खुद को पहले से तैयार कर लें।

cancer (कर्क)
संतान से मदद मिलने के योग हैं। बिजनेस में किस्मत के सहयोग से ज्यादातर काम भी पूरे हो सकते हैं। पैसों या रोजगार के संबंध में कोई खुशखबरी मिलने के भी योग बन रहे हैं। आसपास के कुछ लोगों के साथ आपका व्यवहार और बातचीत बहुत हद तक सफल हो सकती है। आप सकारात्मक रहेंगे। आज आप जो भी कोशिश करेंगे, लोगों से उसका समर्थन भी आपको मिल सकता है। आपके सोचे हुए ज्यादातर काम भी पूरे हो सकते हैं।

leo (सिंह)
दिमाग से काम लें। आपके जीवन में कई बदलाव हो सकते हैं। आज नए लोगों से दोस्ती होने और संपर्क बनाने का योग है। आपका व्यक्तित्व और क्षमताएं आज विकसित हो सकती हैं। आप अपनी अलग पहचान बनाने में समर्थ रहेंगे। प्रेमी के साथ संबंधों में सुधार होने के योग बन रहे हैं। भागीदारी में आपके फैसले फायदेमंद हो सकते हैं। लव लाइफ में कुछ बदलाव होने के भी योग हैं। सेहत का पूरा ध्यान रखें। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा।

virgo (कन्या)
आपका रवैया काफी सहानुभूतिपूर्ण और लचीला हो सकता है। ज्यादातर मामलों को आप पूरी गहराई में जाकर ही समझ सकेंगे। माता-पिता के साथ संबंधों में सुधार होने के योग बन रहे हैं। किसी दोस्त को आपकी सलाह से बड़ा फायदा हो सकता है। आपकी मदद से साथ वाले लोगों की कोई समस्या खत्म हो जाएगी। आप कोई ऐसा फैसला भी कर सकते हैं, जिसका असर दूसरों पर पड़ता हो। दोस्त आपसे संपर्क करते रहेंगे। आपका दाम्पत्य जीवन भी अच्छा रहेगा।

libra (तुला)
किसी बात को लेकर मन में उत्सुकता रहेगी। अच्छा बोलकर आपकी कोशिशें पूरी हो सकती हैं। आपको कोई महत्वपूर्ण बातचीत करनी हो या इंटरव्यू आदि हो, तो सफलता मिल सकती है। आज आप निस्वार्थ ढंग से कई काम कर सकते हैं। आप सकारात्मक भी रहेंगे। आपके लिए दिन सामान्य रहेगा। परिवार में कोई नया सदस्य भी आ सकता है। खुद पर भरोसा रखें तो आपकी सेहत अच्छी हो सकती है।

scorpio (वृश्चिक)
सुखद और आनंददायक रहेगा। आप खुद में कुछ बदलाव भी करने की कोशिश करेंगे। कोई योजना भी आपके मन में है, तो आपके लिए दिन खास हो सकता है। करियर के लिहाज से दिन यादगार है। अपना इरादा लचीला रखें, जो भी प्रस्ताव है, उस पर बातचीत में आप पूरी तरह सफल हो सकते हैं। पैसे कमाने के कुछ नए अवसर आज आपको मिल सकते हैं। ऑफिस में अपने व्यवहार में विनम्रता रखें। आज आप विश्वास कम नहीं होगा। कोई रिश्तेदार आपसे मिलने आ सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।

sagittarius (धनु)
कामकाज में लापरवाही से कोई बडा नुकसान होने की संभावना बन रही है। लव लाइफ में सावधान रहें। बहस और झगड़ों की स्थिति बन सकती है। लवर की लाइफ में ज्यादा दखल न दें। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से मदद नहीं मिल पाएगी। जोखिम भरे कामों से दूर रहें। जल्दबाजी से भी आपके काम बिगड सकते हैं। बडे लोगों से मुलाकात हो सकती हैं। दौडभाग और यात्राएं हो सकती हैं।

capricorn (मकर)
आज दिमागी और शारीरिक तौर पर व्यस्त रहेंगे। खट्टे-मीठे अनुभव वाला दिन रहेगा। आज आप मन की बात मन में ही रखेंगे। अपने काम से पीछे न हटें। पैसे कमाने के कुछ नए और अच्छे मौके भी मिल सकते हैं। अपने आत्मविश्वास के दम पर आप दूसरों से अलग पहचान बनाने में सफल हो सकते हैं। आपकी इनकम बढ़ेगी। संतान की उन्नति से खुशी हो सकती है। आज आप बिजनेस में नई योजनाएं बना सकते हैं। जो आगे जाकर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती हैं। अचानक किसी अजनबी से भी मुलाकात होने के योग बन रहे हैं।

Aquarius (कुंभ)
लेन-देन और बचत के मामलों में आज आपको सीरियस रहना होगा। आपके लिए दिन अच्छा है। भविष्य की योजनाओं पर ध्यान दें। जीवनसाथी के साथ मतभेद खत्म करने की कोशिश हो सकती है, इसमें आपको सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी की भावना समझने की कोशिश करें। संतान संबंधित कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। माता-पिता की मदद मिलती रहेगी।

pisces (मीन)
गोचर कुंडली के भाग्य भाव में चंद्रमा होने से दिन बहुत हद तक अच्छा रहेगा। किस्मत का साथ मिल सकता है। आज के हालात और आपसे मिलने वाले लोग आपको कुछ नया करने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। इस समय की गई कोशिशों की सफल होने की उम्मीद भी ज्यादा हो सकती है। आज हो सकता है कि आपको वर्तमान नौकरी में ही एक्स्ट्रा जिम्मेदारी या काम मिल जाए। आपकी इनकम बढ़ने के भी चांस ज्यादा है। भाइयों के साथ चल रही पुरानी अनबन सुलझ सकती है। अचानक कोई परेशानी खत्म होने के योग बन रहे हैं। आपका मन काम में लगेगा। ससुराल पक्ष से कोई उपहार मिलने के योग बन रहे हैं। अपनी सेहत का ध्यान रखें।

आपका दिन सुखमय रहे, आनंदमय रहे, यही ईश्वर से प्रार्थना एवं कामना करते हैं।

ये भी पढ़ें

आगरा, मथुरा, दिल्ली और मुम्बई में आयकर छापा, पश्चिमी यूपी की सबसे बड़ी टैक्स चोरी का खुलासा होने की उम्मीद

प्रस्तुतिः आचार्य उमेश वर्मा

संजय प्लेस, आगरा

मोबाइलः 9219615700

ये भी पढ़ें

आगरा के डॉक्टर दंपति ने लंदन में भी बना दिया संगठन
Published on:
20 Jul 2018 07:13 am
Also Read
View All