आगरा। महिलाओं के स्वास्थ्य, सम्मान और सशक्तिकरण के साथ ही मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने के प्रयासों में जुटी फोग्सी ने लन्दन में अपनी जड़ें मजबूत की हैं। फोग्सी ने लंदन में अपनी नई शाखा का गठन किया है। फोग्सी की यह 245 वीं शाखा है, जिसका निर्माण वर्तमान अध्यक्ष डॉ. जयदीप मल्होत्रा और पूर्व अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा के नेतृत्व में किया गया है। इस क्रम में लंदन और भारतीय डॉक्टरों के संयुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित होने जा रहे हैं, जिसमें से पहला प्रशिक्षण कार्यक्रम आगरा में होगा।