आगरा

05 October 2018 Aaj Ka Dainik Mithun Rashifal : मिथुन राशि पर महालक्ष्मी योग बनने से धन लाभ होगा, जानिए कैसा रहेगा आज का दिन

Today Daily Horoscope 05 October 2018 : आज है शुक्रवार 5 अक्टूबर 2018, हम आपको बता रहे हैं कि आज मिथुन राशि पर महालक्ष्मी योग बनने से धन लाभ होगा

5 min read
Oct 05, 2018
kismat ke sitaron ka haal aaj ka shubh muhurat

आज है शुक्रवार। 5 अक्टूबर, 2018। हमारे जीवन को ग्रह संचालित करते हैं। ग्रहों की चाल का हमारे दैनिक जीवन पर भारी प्रभाव पड़ता है। हम आपको बता रहे हैं कि आज का दिन कैसा रहेगा। मेष राशि वालों को बिजनेस और नौकरी में प्रगति का योग बन रहा है। मिथन राशि वालों के लिए खुशखबरी है। आज महालक्ष्मी योग बनने से धन लाभ के योग बन रहे हैं। कर्क राशि के लिए चंद्रमा फायदा देने वाली स्थिति में है। यहां पढ़िए आज आपके जीवन में क्या घटित होने वाला है। काम बनेंगे या बिगड़ेंगे। क्या करें कि सफलता मिले।


Aries (मेष)
आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज जो भी करेंगे कॉन्फिडेंस के साथ ही करेंगे। पुराने तनाव और दबाव बहुत हद तक खत्म हो सकते हैं। पैसों से जुड़े किसी मामले को सुलझाने का काम टालते आ रहे हैं, तो उस पर नई शुरुआत करने के लिहाज से दिन अच्छा है। आपकी आर्थिक स्थिति में जल्दी ही बड़े सुधार हो सकते हैं। बिजनेस भी अच्छा चलेगा। सामाजिक क्षेत्र में आप बहुत हद तक सफल रहेंगे। नए-पुराने दोस्तों से भी मुलाकात हो सकती है। आपकी इनकम अच्छी होगी। बिजनेस और नौकरी में प्रगति के योग हैं। कार्यक्षेत्र में उन्नति हो सकती है। लाइफ पार्टनर से भी मदद मिल सकती है।

Taurus (वृष)
बहुत से मामलों में दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आप अनुशासन और खुद के सम्मान को लेकर बहुत सावधान रहेंगे। प्रेम और रोमांस के लिहाज से भी दिन ठीक है। आप धैर्यपूर्वक आसपास के लोगों की हरकतों को सहन कर सकते हैं। समय आने पर आप अपनी बात भी कहेंगे। तब तक धैर्य रखें। इनकम सामान्य रहेगी। विपरीत ***** के प्रति आपका आकर्षण बढ़ सकता है।

Gemini (मिथुन)
आज महालक्ष्मी योग बनने से धन लाभ के योग बन रहे हैं। हर काम दिल खोलकर करने से फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को बड़े कामों से फायदा हो सकता है। स्वार्थ से जितना दूर रहेंगे, आपके लिए उतना ही अच्छा रहेगा। कोई व्यक्ति आपसे अपनी बात कहना चाहे, तो उसकी बात ध्यान से सुनें। आप काल्पनिकता से दूर और व्यावहारिक रहें। आज आप अपने काम पर ध्यान देने की पूरी कोशिश करेंगे। आपके मन में कई तरह की बातें चलती रहेंगी। मौका मिले, तो अकेले बैठकर थोड़ा विचार करें।

cancer (कर्क)
कोई छुपी हुई बात जल्दी ही आपके सामने आ सकती है। चंद्रमा फायदा देने वाली स्थिति में है। दिनभर आप बिजी रहेंगे। जल्दी ही आपके सामने अच्छे मौके आ सकते हैं। बिजनेस या शिक्षा के कारणों से यात्रा का कार्यक्रम भी जल्दी बन सकता है। सहयोग और दोस्ती से ज्यादातर काम पूरे हो सकते हैं। ऊंचा पद पाने की इच्छा तेज हो सकती है। सिर्फ अपनी उपलब्धियों को अपने बॉस की जानकारी में रख दें। कामकाज के हिसाब से दिन अच्छा रहेगा। सेहत पहले से बेहतर हो जाएगी।

Leo (सिंह)
आपके पास काम बहुत रहेगा। समय रहते ही पूरा कर लें। कुछ रचनात्मक या नया करने की कोशिश करेंगे और उसमें सफल हो सकते हैं। कामकाज पर पूरा ध्यान दें। आपको इससे फायदा हो सकता है। आपकी इमेज अच्छी होगी। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। सामूहिक कामों के लिए दिन अच्छा है। दूसरों के मन में चलती बातें आप बहुत सरलता से समझ सकते हैं। हर पहलू पर समझौते का मन बनाकर चलें। यह आपके फेवर में साबित होगा, बल्कि बहुत से लोग आपकी बात का समर्थन कर सकते हैं। पुराने दोस्तों से मुलाकात होने के योग बन रहे हैं। उनकी याद भी आ सकती है। प्रेम संबंध मजबूत हो सकते हैं। सेहत भी अच्छी रहेगी।

Virgo (कन्या)
दूर स्थान पर रहने वाले किसी योग्य-विद्वान और अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है या बातचीत होगी। दोस्तों और रिश्तेदारों की मदद से कोई जरूरी काम पूरा हो सकता है। कुछ नया अनुभव मिलने के भी योग बन रहे हैं। ऑफिस में बड़े अधिकारियों से आपकी अच्छी बात होगी। परिवार के साथ समय बीतेगा। पढ़ाई लिखाई में भी मन लगेगा। संतान की तरफ ध्यान रहेगा।

Libra (तुला)
धन लाभ होने की गुंजाइश है। सैलेरी बढ़ने के भी योग हैं। पैसों के मामले में अगर आपको किसी तरह की मदद की जरूरत है, तो आज मिल जाएगी। किसी रिश्ते की शुरुआत भी हो सकती है। इससे आपके जीवन में बहुत बड़ा बदलाव हो सकता है। खुद में जो बदलाव लाना चाहते हैं, उसकी शुरुआत करने के लिए भी अच्छा समय है। नजदीकी संबंधों में सुधार होने के योग बन रहे हैं। कोई नया काम करने का मन बन सकता है। रोजमर्रा के कुछ काम आसानी से और किस्मत की मदद से पूरे हो जाएंगे। कहीं से भी आपको फायदा मिले तो उसे स्वीकार कर लें। बिजनेस अच्छा रहेगा। स्टूडेंट्स के लिए भी दिन ठीक है।

Scorpio (वृश्चिक)
लोग आपको मदद के साथ सलाह भी देंगे। सारी परिस्थिति आप अपने दम पर संभाल लेंगे। जिस काम पर आप पिछले कुछ समय से मेहनत करते आ रहे हैं, आपको उसका फायदा भी होगा। आपको जो काम दिया गया है, उसके बारे में साथ के लोगों से साफ-साफ बात करें। दूसरों की मदद करने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। आज आपको दोस्त, प्रेमी, या जीवनसाथी किसी से भी सहयोग मिल सकता है। अपोजिट जेंडर में आपकी रुचि रहेगी। इस राशि के अविवाहित लोगों का रिश्ता भी तय हो सकता है। नए लोगों से मिलने के योग बन रहे हैं।

Sagittarius (धनु)
दिन फायदेमंद रहेगा। जहां तक हो सके, अपने काम और जिम्मेदारियों पर पूरा ध्यान दें। आपकी महत्वाकांक्षाएं भी चरम पर हो सकती हैं। व्यावहारिक ढंग से आप आगे बढ़ने की कोशिश करें। किसी पार्टटाइम काम या एक्स्ट्रा इनकम के बारे में विचार बन सकता है। ऑफिस में बहुत से काम आसानी से हो जाएंगे। आज आप दूसरों की मदद करने के लिए हर समय पूरी तरह तैयार रहेंगे। किसी कठिन परिस्थिति में आपको बीच-बचाव करना पड़ सकता है। रोजमर्रा के कामों में किस्मत की मदद मिल सकती है। अचानक फायदा होने के योग भी बन रहे हैं। आज आप किसी से अपने दिल की बात कहना चाहते हैं तो कह दें। राजनीति से जुड़े लोगों को फायदा हो सकता है। कोई बड़ी सफलता मिलने के योग हैं। कला-संगीत में भी रुचि बढ़ने के योग हैं।

Capricorn (मकर)
आपमें ऊर्जा का स्तर भी सामान्य रहेगा। दूसरों के साथ व्यवहार में आप दिमाग से काम लेंगे। साथ काम करने वाले लोग आज आपके लिए मददगार हो सकते हैं। किसी नई योजना के बारे में आप विचार कर सकते हैं। थोड़े धैर्य से काम लें और टकराव की स्थितियों से बचकर चलें। आप शांत लहजे में बात करेंगे, तो लोग आपकी तारीफ करेंगे।

Aquarius (कुंभ)
बिजनेस या कार्यक्षेत्र में कोई नया काम भी शुरू कर सकते हैं। नई प्लानिंग भी शुरू करने का मन है या प्लानिंग बना रहे हैं तो आपके लिए दिन शुभ है। कोई बड़ा सपना पूरा हो सकता है। आमदनी बढ़ाने का अच्छा मौका मिल सकता है। कोशिश जरूर करें। यह भी हो सकता है कि आज आपको खरीददारी करते समय किसी तरह का फायदा हो जाए। नौकरीपेशा लोगों के दिमाग में नए आइडिया आ सकते हैं, लेकिन आप आज कुछ संवेदनशील भी हो सकते हैं। आज आपको कुछ चीजों की नए सिरे से शुरुआत भी करनी पड़ सकती है।

Pisces (मीन)
करियर में जो कदम उठाएंगे, उनका असर लंबे समय तक आप पर रहेगा। आप सामाजिक दायरे में सक्रिय रहेंगे। सभी से मिलकर बातें करेंगे। सामूहिक रूप से किए जाने वाले कामों में आपको सफलता मिल सकती है। दोस्त, पड़ोसी और रिश्तेदार किसी खास मामले में आपकी पूरी तरह मदद करेंगे। प्रेम संबंध भी शुरू हो सकता है। कुछ काम आप दूसरों पर छोड़ दें। बाहर घूमने का भी मन बनेगा। नया वाहन खरीदने की इच्छा होगी। आप खर्चे पर कंट्रोल करने की पूरी कोशिश करेंगे।

ये भी पढ़ें

श्राद्ध खाने नहीं आऊंगा कौआ बनकर, जरूर पढ़िए ये कहानी

आपका दिन सुखमय रहे, आनंदमय रहे, यही ईश्वर से प्रार्थना एवं कामना करते हैं।

प्रस्तुतिः आचार्य उमेश वर्मा

संजय प्लेस, आगरा

मोबाइलः 9219615700

ये भी पढ़ें

विवेक तिवारी हत्याकांडः यूपी पुलिस के सिपाही सर्वेश चौधरी पर बड़ी कार्रवाई, जानिए क्या हुआ
Updated on:
05 Oct 2018 11:16 am
Published on:
05 Oct 2018 07:48 am
Also Read
View All