इस संबंध में एटा जिले के के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) आशीष तिवारी ने बताया कि सर्वेश चौधरी पुलिस लाइन एटा में तैनात था। पिछले दिनों वह पुलिस की योगा टीम में 35 पीएसी रायबरेली चला गया था। इसलिए उसके खिलाफ जो भी कार्रवाई हुई है, वह लखनऊ से हुई है। एटा से कुछ नहीं किया गया है। सिपाही मथुरा का रहने वाला है।