
Cecular Morcha
फिरोजाबाद। शिवपाल यादव के सैक्युलर मोर्चा का असर अब फिरोजाबाद में भी देखने को मिल रहा है। गुरुवार को शिवपाल यादव की पार्टी के जिलाध्यक्ष अजीम भाई ने सैक्युलर मोर्चा के विस्तार को लेकर क्षेत्र में भ्रमण किया। अजीम भाई के साथ आए पार्टी पदाधिकारियों ने शिवपाल यादव जिंदाबाद के नारे लगाए। शिवपाल यादव की समाजवादी पार्टी के लिए परेशान करने वाली हो सकती है। माना जा रहा है शिवपाल यादव की पार्टी समाजवादी पार्टी को नुकसन पहुंचा सकती है।
पहली बार हुई बैठक
समाजवादी सैक्युलर मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अजीम भाई ने अशोक वाटिका में आयोजित बैठक में कहा कि संघर्ष के साथी का बहुत महत्व होता है। आज टूंडला में समाजवादी सैक्युलर मोर्चा की पहली बैठक हुई है और जो लोग इसमें शामिल हुए हैं उनके मान सम्मान में कभी कमी नहीं आने दी जाएगी।
क्रांति की शुरूआत है यह
अजीम भाई ने कहा कि यह एक क्रांति की शुरुआत है और शुरु से जुड़ने वाले बहुत आगे जाते हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी समाजवादी हैं और समाजवादी ही रहेंगे। इसीलिए समाजवादी सैक्युलर मोर्चा में शामिल हैं। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने मोर्चे का गठन ही समाजवादी विचार धारा के लोगों को एक मंच पर लाने के लिए किया है।
मुलायम सिंह के साए हैं वह
वह मुलायम सिंह यादव के साए की तरह हैं। जब-जब मुलायम सिंह यादव पर आंच आई है तब-तब उन्होंने आगे आकर उनका बचाव किया है। गोलियों का सामना किया है। आज उन्हीं का सम्मान नहीं हो रहा। हम सपा में रहे। हमारी बुजुर्ग 85 वर्ष की मां और बच्चों को पुलिस उठा कर ले गई फिर भी हम सपा में रहे। परंतु अपमान सहने की भी एक सीमा होती है।
नगर अध्यक्ष बनाया
अजीम भाई ने इस मौके पर पुराने सपाई डा. अशोक जैन को टूंडला नगर का अध्यक्ष मनोनीत किया। इस दौरान मंडल प्रभारी देवेन्द्र गुप्ता, पूर्व ब्लाक प्रमुख मीना राजपूत, अजीम भाई और डा. अशोक जैन का कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। स्वागत करने वालों में विनोद यादव, रनवीर सिंह, अश्वनी यादव, आशीष निगम, डा. केपी सिंह यादव, कुश सिकरवार, नीरज सिकरवार, जगदीश यादव, दुष्यंत यादव, नीरज यादव, राहुल यादव, नरेश शंखवार, सुरेन्द्र यादव आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
Updated on:
04 Oct 2018 07:43 pm
Published on:
04 Oct 2018 07:43 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
