2013 में कार्यकाल में मृतक आश्रित कोटे से हुई थी नियुक्तियां
साल 2013 में पूर्व बीएसए देवेंद्र प्रकाश यादव ने अपने कार्यकाल में मृतक आश्रित कोटे में कई नियुक्तियां की थी। इनमें से करीब 46 नियुक्तियां में प्रथम दृष्ट्या अनियमितता, साजिश के तहत अपने चहेतों के माध्यम से सरकारी धन के गबन करने, भ्रष्टाचार करने, अर्हअभ्यर्थियों के साथ धोखाधड़ी करने, सरकारी दस्तावेज गायब करने और पद का दुरुपयोग करने के आरोपों की विजिलेंस द्वारा की गई खुली जांच में पुष्टि होने के बाद शासन के आदेश पर यह मुकदमा दर्ज कराया गया है। पूर्व बीएसए देवेन्द्र प्रकाश यादव कुछ दिन पहले ही डाइट औरैया में प्राचार्य बने हैं। उससे पूर्व वे लंबे समय तक सपा की राजधानी कहे जाने वाले जनपद इटावा के जिला विद्यालय निरीक्षक रहे हैं।