4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अवैध बिजली कनेक्शन देने वाले युवक पर मामला दर्ज

करंट लगने से चंडोला तालाब के पास हुई थी बालक की मौत

2 min read
Google source verification
crime

अवैध बिजली कनेक्शन देने वाले युवक पर मामला दर्ज

अहमदाबाद. शहर के चंडोला तालाब के पास गणेशनगर की झुग्गी में २९ मार्च को करंट लगने से हुई बालक की मौत के मामले में पुलिस ने मंगलवार को झुग्गी में ही रहने वाले एक युवक के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। उसमें बिजली का कनेक्शन देने में लापरवाही बरतने का आरोप है।
मृतक बालक की मां शहनाज ठाकोर (३८) ने चंडोला गणेशनगर की झुग्गी में रहने वाले जमील अहमद उर्फ कालू अंसारी के विरुद्ध लापरवाही बरतने का मामला दर्ज कराया है।
उसमें आरोप लगाया है कि जमील ने उन्हें बिजली का कनेक्शन दिया था। लेकिन यह नहीं बताया था कि यह कनेक्शन जोखिम भरा है। उसने जोखिमपूर्ण कनेक्शन दिया। इसके चलते शहनाज के बालक सोहिल को २९ मार्च को करंट लगने के चलते उसकी मौत हो गई। प्राथमिक जांच में पता चला कि करंट लगने की वजह गलत तरीके से दिया गया बिजली कनेक्शन है। यहकनेक्शन जमील अहमद ने दिलवाया था। इसके चलते जमील अहमद के विरुद्ध मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है।
आरोपी को पकड़ा, दबिश में सामने आए अवैध कनेक्शन
प्राथमिक जांच में टोरेंट पावर की डीपी में से अवैध रूप से बिजली कनेक्शन देकर झुग्गीवासियों के पास से रुपयों की वसूली करने की बात सामने आई। इस पर आरोपी जमील अहमद उर्फ कालू अंसारी को वटवा पुलिस ने पकड़ लिया। साथ ही उसको साथ में रखकर चंडोला गणेशनगर की झुग्गी में दबिश भी दी। टोरेंट पावर के कर्मचारियों को साथ में रख कर दी गई दबिश में और भी कई अवैध कनेक्शन झुग्गीवासियों को दिए गए होने की बात सामने आई। इनकी संख्या प्रथमदृष्टया सवा सौ से भी ज्यादा बताई जा रही है।

कलक्टर कार्यालय के सामने पेड़ पर लटका मिला शव
अहमदाबाद. शहर के राणीप थाना इलाके में सुभाषब्रिज के समीप स्थित कलक्टर कार्यालय के सामने एक प्रोढ़ ने आत्महत्या कर ली। उनका शव कार्यालय के बाहर पेड़ पर लटका मिला। पेट्रोलिंग के लिए निकली पुलिस कर्मचारियों की नजर ऊपर पेड़ पर लटकते शव पर पड़ी तो उन्होंने शव को उतारा। उनकी पहचान की। प्राथमिक जांच में पता चला कि वह अकेले रहते थे। लंबे समय से बीमार भी थे। इसे के चलते क्षुब्ध होकर उन्होंने यह कदम उठाया।
राणीप पुलिस के अनुसार मंगलवार तड़के सुबह तीन बजे गश्त के दौरान पुलिस कर्मचारियों की नजर कलक्टर कार्यालय के गेट नंबर एक के आगे पेड़ पर लटक रहे शव पर पड़ी। प्लास्टिक की डोरी से लटके शव को नीचे उतारा। उनकी शिनाख्त राणीप गांव नवा वास निवासी दिलीपभाई पटेल (५१) के रूप में हुई। उनके भाई जयंतीभाई पटेल से पूछताछ में सामने आया कि दिलीपभाई मानसिक रूप से विक्षिप्त थे।
पत्नी क देहांत हो गया है। संतान हैं, लेकिन दिलीप भाई का मानसिक स्वास्थ्य ठीक न होने से वह अपने मामा के यहां रहते हैं। दिलीपभाई अकेले रहते थे। बीमार भी रहते थे। वह इससे पहले भी दो तीन बार विषाक्त खाकर और साबरमती नदी में कूदकर आत्महत्या की कोशिश कर चुके थे। सोमवार रात को भी घर से बाहर निकल गए। मध्यरात्रि बाद उन्होने कलक्टर कार्यालय के सामने प्लास्टिक की डोरी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मध्यरात्रि बाद गश्त पर निकली पुलिस को शव लटका मिला तो ये घटना सामने आई। राणीप पुलिस ने फिलहाल आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है।