
Agniveer Recruitment Rally: सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करने का जज्बा रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। आगरा सोना भर्ती कार्यालय ने अग्निवीर भर्ती रैली का शेड्यूल जारी कर दिया है। आगरा मथुरा अलीगढ़ और झांसी में 30 जून से 10 जुलाई तक लिखित परीक्षाएं होंगी। इन परीक्षाओं में 12 जिलों के 85000 से अधिक युवा अपना भाग्य आजमाएंगे। अभी तक 85 हजार युवाओं ने पंजीकरण कर लिया है। लिखित परीक्षा पास करने वाले युवाओं के आगे भर्ती में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा।
आगरा के सेना भर्ती कार्यालय से अग्निवीर भर्ती रैली का जो परीक्षा कार्यक्रम जारी हुआ है उसके अनुसार आगरा, मथुरा, अलीगढ़ और झांसी में परीक्षाएं होंगी। 30 जून से 10 जुलाई तक चलने वाली इन सामान्य परीक्षाओं में अग्नि वीर भर्ती के लिए विभिन्न पदों पर उत्तर प्रदेश के 12 अलग-अलग जिलों से 85 हजार युवा हिस्सा लेंगे या कह लीजिए कि अभी तक 85 हजार युवाओं ने भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए अपना पंजीकरण करा लिया है। रजिस्ट्रेशन कराने वाले सभी युवाओं को 16 जून से परिचय पत्र जारी हो जाएंगे। लिखित परीक्षा में पास होने वाले युवाओं को ही शारीरिक परीक्षा यानी भर्ती रैली में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
भर्ती रैली का आयोजन आगरा में होगा और इसकी अलग-अलग तारीख जारी की जाएंगी। अभी तक इस भर्ती रैली में आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, अलीगढ़, एटा, हाथरस, जालौन, झांसी, इटावा, ललितपुर और कासगंज के युवाओं ने अपने रजिस्ट्रेशन कराए हैं। निदेशक सेना भर्ती कार्यालय आगरा कर्नल रिश्मा सरीन के अनुसार अग्निवीर भर्ती रैली का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। आगरा, मथुरा, झांसी और अलीगढ़ में ऑनलाइन परीक्षाएं होंगी। यह परीक्षा 30 जून से लेकर 10 जुलाई तक चलेंगी। इन परीक्षाओं में उत्तीर्ण होने वाले आवेदक ही आगे भर्ती में शामिल हो सकेंगे।