आगरा

Agra Weather Alert: आगरा में गर्मी के साथ उमस ने बढ़ाई परेशानी, लोगों को है घनघोर बारिश का इंतजार

Agra Weather Alert: आगरा में सुबह से ही चटक धूप निकल आती है। इसके बाद दोपहर की तेज धूप लोगों को सताती है।
2 min read
• •
Updated: 26 Aug 2021, 2:11 PM IST
agra.jpg

Agra Weather Alert : उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज लोगों को परेशान कर रहा है। प्रदेश के अगल-अलग शहरों में मौसम अपना अलग-अलग रंग दिखा रहा है। कहीं झमाझम बारिश ने लोगों को परेशान किया है तो कहीं लोग गर्मी और उमस से बेहाल हैं। मंगलवार और बुधवार को आगरा प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। सुबह से शाम तक तेज धूप और गर्मी बनी रही। मौसम विभाग की रिपोर्ट की मानें तो जन्माष्टमी तक मौसम के तेवर ऐसे ही गर्म बने रहेंगे।

गर्मी और उमस से लोग परेशान

आगरा (Agra Weather Alert) में सुबह से ही चटक धूप निकल आती है। इसके बाद दोपहर की तेज धूप लोगों को सताती है। हालांकि मौसम विभाग (IMD) का अनुमान है कि जन्माष्टमी (Janmashtami 2021) तक गर्मी और उमस का ऐसा ही सितम जारी रहेगा। मौसम विभाग (India Meteorological Department) की रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को आगरा में अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगरा (Agra) का न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री रहा जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा।

पश्चिमी यूपी में पारा चढ़ा

बात अगर उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की करें तो पूर्वांचल और अवध के शहरों में तापमान सामान्य है, तो वहीं आगरा, अलीगढ़ और पश्चिमी यूपी के शहरों में तापमान का पारा सामान्य से ऊपर चल रहा है। बुधवार शाम को बादलों की लुकाछिपी और हवाएं चलीं, लेकिन गर्मी से बेहाल लोगों को राहत नहीं मिल पाई।

जन्माष्टमी पर बारिश की संभवना

मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन-चार दिनों में तापमान सामान्य से भी ज्यादा रहेगा। कृष्ण जन्माष्टमी (Janmashtami 2021) के बाद ही मौसम (Weather) अपना तेवर बदलेगा, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी। मौसम विभाग (India Meteorological Department) का कहना है कि जन्माष्टमी (Janmashtami 2021) के दिन यानी 30 अगस्त को आगरा और आस-पास के शहरों में बारिश (Rain) होने का अनुमान है।

Published on:
Also Read
View All
‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक

Agra News: जेल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिले अजय कुमार लल्लू, जानिए CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर क्या कहा?