30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी में बदमाशों के हौसले बुलंद, आगरा में दिनदहाड़े 11 लाख रुपए की लूट

जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र की रुनकता चौकी के पास स्थित सुधीर फिलिंग स्टेशन के दो कर्मचारी मनोज शर्मा और शेषवीर बाइक से पेट्रोल पंप का कैश लेकर बैंक में जमा करने जा रहे थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 24 Aug 2021, 8:07 PM IST

agra.jpg

आगरा. उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। सिकंदरा थाना इलाके की रुनकता चौकी के पास कैश जमा करने बैंक जा रहे पेट्रोल पंप के दो कर्मचारियों से बदमाशों ने दिनदहाड़े 11 लाख रुपए लूट लिए कर फरार हो गए। इस दौरान बदमाशों की गोली से एक कर्मचारी घायल भी हो गया।

यह भी पढ़ें : पूर्व प्रधान और वर्तमान प्रधान के बीच जमकर चले धारदार हथियार और पत्थर

बाइक को धक्का देकर बदमाशों ने गिराया

जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र की रुनकता चौकी के पास स्थित सुधीर फिलिंग स्टेशन के दो कर्मचारी मनोज शर्मा और शेषवीर बाइक से पेट्रोल पंप का कैश लेकर बैंक में जमा करने जा रहे थे। पेट्रोल पंप से करीब 200 मीटर दूर तीन बाइक सवार बदमाशों ने मनोज और शेषवीर की बाइक को धक्का देकर गिरा दिया। बदमाश कर्मचारियों से कैश से भरा बैग छीनने लगे, इस दौरान कर्मचारियों ने शोर मचाया तो बदमाशों ने फायरिंग करना शुरू कर दिया। जिससे मनोज शर्मा के हाथ में गोली लग गई और वह घायल हो गया। जिसके बाद बदमाश बैग लेकर मौके से फरार हो गए।

बाइक सवार बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

घटना की जानकारी देते हुए आगरा के एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि त्यौहार और अन्य छुट्टियां होने की वजह से बैंक चार दिन से बंद थे, जिसके कारण पेट्रोल पंप का कैश जमा नहीं हो पाया था। मंगलवार जब बैंक खुले तो कर्मचारी इकट्ठा कैश लेकर रुनकता चौकी के पास स्थित एसबीआई बैंक में जमा करने जा रहे थे तभी रास्ते मे बाइक सवार तीन बदमाशों ने घटना को अंजाम दे दिया।

मथुरा में मिली है बदमाशों की लोकेशन

एसएसपी आगरा मुनिराज जी के अनुसार घटना के बाद बदमाश बाइक से एक मोहल्ले से होकर भाग रहे थे। इसी दौरान पब्लिक ने बदमाशों को रास्ते में घेर लिया, जिसके बाद बदमाश अपनी बाइक को छोड़कर भागने लगे। बदमाशों ने रास्ते से जा रहे एक अन्य युवक की बाइक छीन ली और फरार हो गए। बदमाशों की लोकेशन मथुरा जनपद में बताई जा रही है। जिसकी जानकारी मथुरा के एसएसपी को दे दी गई है, आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किए जा रहा है।

यह भी पढ़ें : दुष्कर्म और छेड़छाड़ की घटनाएं कहीं करवा न दे बवाल, लूट-चोरी और रंगदारी की घटनाओं का भी बढ़ा ग्राफ

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग