30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूर्व प्रधान और वर्तमान प्रधान के बीच जमकर चले धारदार हथियार और पत्थर

जिले के थाना खरखौदा इलाके का पीपली खेड़ा गांव गुर्जर और मुस्लिम बाहुल्य है। पिछली लंबे समय से लगातार मुस्लिम समाज का व्यक्ति ही प्रधान बनता आ रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 24 Aug 2021, 2:53 PM IST

meerut.jpg

मेरठ. पंचायत चुनाव भले ही खत्म हो गए हो। नए प्रधानों ने शपथ भी ले ली, लेकिन गांवों में अब भी प्रधानी के चुनाव को लेकर खूनी खेल जारी है। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के खरखौदा थाना इलाके के पीपली खेड़ा गांव में पंचायत चुनाव की रंजिश को लेकर पूर्व प्रधान और प्रधान पक्ष के समर्थकों में जमकर धारदार हथियार और पत्थर चले। जिसमें महिला सहित 6 लोग घायल हो गए।

यह भी पढ़ें : कल्याण सिंह के मुख्यमंत्री रहते जिले के कप्तानों को मिली थी खुली छूट, ब्रजलाल ने दिया था ऑपरेशन 'शकील वेडस हमीदा' को अंजाम

पहले भी हो चुकी हैं छुटपुट घटनाएं

जिले के थाना खरखौदा इलाके का पीपली खेड़ा गांव गुर्जर और मुस्लिम बाहुल्य है। पिछली लंबे समय से लगातार मुस्लिम समाज का व्यक्ति ही प्रधान बनता आ रहा है। इस बार ग्राम प्रधान पद के लिए आमिर और पूर्व प्रधान जहीरूद्दीन मैदान में थे। चुनाव में आमिर ने जीत हासिल की। चुनाव के बाद से कई बार दोनों पक्षों के बीच छुटपुट विवाद हो चुके हैं।

सीमेंट की कुर्सियों पर बैठने को लेकर हुआ विवाद

प्रधान पक्ष के अज्जू पुत्र अख्तर के अनुसार, ग्राम पंचायत द्वारा गांव में बनाई गई सीमेंट की कुर्सियों पर बैठने को लेकर फइमुद्दीन और नासिर आपस में भिड़ गए। कुछ लोगों ने मामले में समझौता करा दिया। वहीं सोमवार शाम पूर्व प्रधान पक्ष के करीब चार दर्जन लोगों ने अज्जू के मकान पर हमला बोल दिया। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव-फायरिंग भी हुई। जिसमें अज्जू, मुस्तकीम पुत्र अकबर, साजिद पुत्र छिद्दा व अनीशा पत्नी अख्तर घायल हो गए।

पुलिस ने स्थिति को संभाला

वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को संभाला। महिला की हालत गंभीर होने के कारण उसे मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी तीनों घायलों को पुलिस अपने साथ थाने ले आई। उधर, अज्जू पक्ष ने इस मामले में थाने में तहरीर दी है। लेकिन पुलिस ने अभी तक मामला दर्ज नहीं किया है।

दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई

सीओ किठौर बृजेश कुमार का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के अंतिम संस्कार से भी मुलायम परिवार ने बनाई दूरी, कारण जान हो जाएंगे हैरान

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग