आगरा

शादी के बाद दुल्हन-दुल्हे का हाथ थामे सीधे पहुंची नौकरी का इंटरव्यू देने, जल्दी-जल्दी पूरी हुईं विवाह की रस्में

Bride gives interview in wedding dress : आगरा में एक दुल्हन विदा होकर सीधे ससुराल न जाकर वह दूल्हे के साथ इंटरव्यू देने के लिए पहुंची।
less than 1 minute read
Feb 22, 2026
Feature image
विदाई के बाद सीधे दुल्हन इंटरव्यू देने पहुंची, PC-X

आगरा : आगरा में एक दुल्हन विदाई के बाद ससुराल नहीं गई। वह विदाई के बाद दूल्हे के साथ हाथ थामे सीधे विकास भवन इंटरव्यू देने के लिए पहुंची। यहां विकास भवन के बाल विकास भवन में आंगनबाड़ी वर्कर की वैकेंसी के लिए फॉर्म भर रखा था। यहां पहुंचकर सीधे इंटरव्यू दिया। इस दौरान पति ने कहा कि मैं हर कीमत पर अपनी पत्नी का साथ दूंगा।

लाडूखेड़ा ब्लॉक मुख्यालय निवासी मनोज कुशवाहा साइबर कैफे चलाते हैं। करीब तीन महीने पहले अनीशा कुशवाहा किसी काम से उनके कैफे पर आई थीं। बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ और दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। परिवार की सहमति से 21 फरवरी को दोनों की शादी तय हो गई।

शादी से एक दिन पहले पता चला इंटरव्यू का

शादी से एक दिन पहले अनीशा को पता चला कि रविवार को उसका आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए इंटरव्यू है। वह दुविधा में पड़ गई कि शादी के तुरंत बाद शहर जाकर इंटरव्यू देना संभव नहीं होगा। उसने इंटरव्यू छोड़ने की बात कही, लेकिन मनोज ने उसे भरोसा दिलाया कि उसका सपना अधूरा नहीं रहेगा।

विदाई के बाद सीधे पहुंची इंटरव्यू

मनोज ने दोनों परिवारों से बात की और फेरे की रस्में जल्दी पूरी कराने का निर्णय लिया गया। विदाई के बाद दुल्हन को सीधे ससुराल ले जाने के बजाय मनोज उसे कार से आगरा विकास भवन ले गए। वहां अनीशा ने दुल्हन के जोड़े में ही इंटरव्यू दिया। यह दृश्य वहां मौजूद लोगों के लिए भी खास बन गया।

मनोज ने कहा कि वह चाहते हैं उनकी पत्नी अपने पैरों पर खड़ी हो और अपने सपनों को पूरा करे। इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अनीशा पति के साथ ससुराल के लिए रवाना हो गईं।

Updated on:
22 Feb 2026 08:22 pm
Published on:
22 Feb 2026 08:22 pm