आगरा

नौकरी छोड़ने के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा, सैलरी देने के बहाने टीचर को मिलने बुलाया, फिर करने लगा छेड़छाड़

आगरा में कोचिंग सेंटर के संचालक पर महिला शिक्षिका ने छेड़छाड़ और मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं।

less than 1 minute read
Mar 31, 2026
सैलरी के बहाने बुलाकर किया गंदा काम Source- {imagery}

Agra Crime News: आगरा में एक कोचिंग सेंटर के संचालक पर महिला शिक्षक ने गंभीर उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। यह मामला खजान आईएएस कोचिंग सेंटर से जुड़ा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने थाना न्यू आगरा में नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें

दुल्हन बनने से पहले लड़की ने रचा मास्टर प्लान, नशीला पदार्थ खिलाकर परिवार को किया बेहोश, प्रेमी संग हुई फरार

पीड़िता की शिकायत

महिला शिक्षिका ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह 24 सितंबर 2025 से 19 नवंबर 2025 तक खजान आईएएस कोचिंग सेंटर में शिक्षण कार्य कर रही थी। इस दौरान कोचिंग सेंटर के संचालकने उसके साथ लगातार अभद्र व्यवहार किया। वह गंदी बातें करता था और कई बार गलत इरादे से छूने की कोशिश भी की। पीड़िता ने कहा कि इस लगातार उत्पीड़न से वह मानसिक रूप से बहुत परेशान हो गई। आखिरकार उसे अपनी नौकरी छोड़नी पड़ी

सैलरी के बहाने फिर हुई छेड़छाड़

नौकरी छोड़ने के बाद जब महिला ने अपना बकाया पैसा मांगा, तो संचालक कई दिनों तक टालमटोल करता रहा। 2 दिसंबर 2025 को खजान सिंह ने सैलरी देने के बहाने उसे बुलाया। वहां पहुंचने पर उसने एक बार फिर गलत व्यवहार और उत्पीड़न किया। पीड़िता ने बताया कि इस घटना से वह बहुत डर गई और तुरंत पुलिस में शिकायत करने पहुंची।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से लिया है। थाना न्यू आगरा में खजान सिंह के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारी कहते हैं कि मामले की विस्तृत जांच चल रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अब खजान सिंह से पूछताछ कर रही है और सबूत इकट्ठा कर रही है।

ये भी पढ़ें

दोस्ती का झांसा देकर युवक को बुलाया श्मशान घाट, कपड़े उतरवाकर बनाई वीडियो, फिर लड़की ने बनाया बंधक

Published on:
31 Mar 2026 02:28 pm
Also Read
View All

अगली खबर