31 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुल्हन बनने से पहले लड़की ने रचा मास्टर प्लान, नशीला पदार्थ खिलाकर परिवार को किया बेहोश, प्रेमी संग हुई फरार

अमरोहा देहात के एक गांव में युवती ने अपने प्रेमी रिजवान और उसके दोस्त जुनैद के साथ मिलकर परिवार को नशीला खाना खिलाकर बेहोश कर दिया।

2 min read
Google source verification
नशीला खाने के खेल ने गांव में मचाई दहशत

नशीला खाने के खेल ने गांव में मचाई दहशत

Amroha Crime News: यूपी के अमरोहा में एक बार फिर ऐसी घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को चौंका दिया है। थाना अमरोहा देहात क्षेत्र के एक गांव में एक युवती ने अपने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर पूरे परिवार को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया और फिर प्रेमी के साथ फरार हो गई। इस घटना ने लोगों को साल 2008 के चर्चित बावनखेड़ी शबनम कांड की याद दिला दी है।

शादी की तैयारी में अचानक कोहराम

यह मामला अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के एक गांव का है। यहां एक किसान परिवार रहता है। किसान ने अपनी बेटी की शादी तय कर दी थी। 5 अप्रैल को बरात आने वाली थी और घर में शादी की धूमधाम से तैयारियां चल रही थी। पूरे परिवार में खुशी का माहौल था। 29 मार्च की रात करीब 8 बजे गांव के ही रिजवान और उसका दोस्त जुनैद युवती के घर पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने पहले से तय योजना के तहत खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया। खाना खाने के बाद किसान समेत पूरे परिवार के सदस्य बेहोश हो गए।

पड़ोसियों ने बचाई जान

रात में जब घर से कोई आवाज नहीं आई, तो पड़ोसी चिंतित होकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि पूरा परिवार अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है। ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सब हैरान थे। ग्रामीणों ने तुरंत परिवार के सभी सदस्यों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जब परिवार के सदस्यों को होश आया तो उन्होंने अपनी बेटी को गायब पाया। काफी तलाश के बाद पता चला कि रिजवान युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है और इसमें जुनैद की मदद रही। घटना के बाद पूरे परिवार में रोने-चिल्लाने का माहौल है। शादी की खुशियां अचानक मातम में बदल गई हैं।

बावनखेड़ी शबनम कांड की याद ताजा

यह घटना अमरोहा के बावनखेड़ी गांव में हुए शबनम कांड की याद दिला रही है। साल 2008 में शबनम ने अपने प्रेमी सलीम के साथ मिलकर पूरे परिवार को नशीला पदार्थ देकर बेहोश किया था और फिर परिवार के 7 सदस्यों की निर्मम हत्या कर दी थी। उस मामले में शबनम को फांसी की सजा सुनाई गई थी। हालांकि इस नई घटना में किसी की मौत नहीं हुई, लेकिन तरीका लगभग वैसा ही है। नशीला पदार्थ देकर परिवार को बेहोश करना और फिर युवती का फरार होना, इन दोनों घटनाओं में काफी समानता है, जिससे लोगों में डर और गुस्सा फैल गया है।

पुलिस की कार्रवाई

पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने रिजवान और जुनैद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। युवती को बहलाकर ले जाने और नशीला पदार्थ देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया कि यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और दोनों आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। परिवार अब शादी की तारीख टालने और बेटी की तलाश में जुटा हुआ है।

बड़ी खबरें

View All

अमरोहा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग