7 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली-बरेली हाईवे पर भीषण सड़क दुर्घटना, 4 की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

Amroha Road Accident : उत्तर प्रदेश के अमरोहा में दिल्ली-बरेली हाईवे (NH-9) पर भीषण सड़क हादसा। गजरौला के पास कार की टक्कर में 4 लोगों की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल।
2 min read
Google source verification
अमरोहा में हादसा।

अमरोहा हादसे में 4 लोगों की मौत, PC- Patrika

अमरोहा : उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में बुधवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यह हादसा दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग-9 (NH-9) पर गजरौला थाना क्षेत्र में हुआ। दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार, सभी लोग एक मारुति वैगन आर कार में सवार होकर मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जा रहे थे। सुबह करीब 4 बजे खियालीपुर ढाल, ब्रजघाट के पास कार तेज रफ्तार में आगे चल रहे किसी वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे के बाद दूसरा वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस अब उस वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है।

मृतकों की पहचान

पुलिस के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वाले चार लोगों में तीन पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे, जबकि एक व्यक्ति उत्तर प्रदेश के बरेली जिले का निवासी था। सभी लोग कार में सवार थे। हादसे के बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मृतकों के परिवार वालों को भी दे दी गई है। पुलिस उनकी पूरी पहचान की प्रक्रिया में जुटी हुई है।

चालक को आई थी झपकी

स्थानीय लोगों और पुलिस का कहना है कि हादसे की बड़ी वजह चालक को नींद की झपकी आना हो सकती है। बताया जा रहा है कि कार चला रहे युवक का नाम सलमान था। उसकी बांह पर ‘फरमान’ नाम का टैटू भी बना हुआ था।

पुलिस का मानना है कि लंबी यात्रा और थकान के कारण चालक को झपकी आ गई होगी, जिससे कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे वाहन से टकरा गई।

पुलिस ने शुरू की जांच

हादसे की सूचना मिलते ही गजरौला पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही फरार वाहन चालक की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है।

पहले भी हो चुके हैं कई हादसे

दिल्ली-बरेली हाईवे का यह हिस्सा काफी संवेदनशील माना जाता है। यहां पहले भी कई बड़े सड़क हादसे हो चुके हैं। लगातार हो रही दुर्घटनाओं के कारण लोग प्रशासन से सख्ती बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।