आगरा

‘बाथरूम में कैमरा लगाकर वीडियो बनाए’, गर्भवती पत्नी को पीटा’, पति की करतूत जानकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Crime News: आगरा में एक महिला और उसके परिजनों ने ससुराल वालों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया है। आरोप है कि शादी के 6 माह बाद ही पीड़िता को उसके ससुराल वालों ने अतरिक्त दहेज के लिए बुरी तरह प्रताड़ित (Tortured for Additional Dowry) किया।

2 min read
May 26, 2026
महिला को अतरिक्त दहेज के लिए प्रताड़ित किया (सांकेतिक AI इमेज)

Tortured for additional dowry: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक परिवार ने दहेज की लालच ने इंसानियत की सारी हदें पार कर दीं। न्यू आगरा थाना क्षेत्र में शादी के 6 महीने बाद ही ससुराल वालों ने गर्भवती बहू का उत्पीड़न (Pregnant Woman Harassment) शुरू कर दिया। शादी में मोटी रकम लेने के बावजूद पीड़िता से अतिरिक्त दहेज (Additional Dowry) की मांग की गई। अतरिक्त दहेज की मांग (Demand for Additional Dowry) पूरी नहीं होने पर महिला के पति, सास-ससुर और ननद ने मिलकर उसे प्रताड़ित किया।

ये भी पढ़ें

नेशनल हाइवे पर भीषण हादसा: चालक को झपकी आने से टकराए दो ट्रक, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 3 घायल

शादी में ₹1 करोड़ दहेज लिया, फिर शुरू हुई नई मांग

न्यू आगरा थाना क्षेत्र से सामने आई इस दर्दनाक वारदात में पीड़िता की मां ने ससुराल वालों पर बेहद गंभीर आरोपो लगाए हैं। पीड़िता की मां के अनुसार, 26 नवंबर 2025 को शमसाबाद रोड निवासी युवक से उनकी बेटी की शादी हुई थी। शादी में करीब 1 करोड़ रुपए से अधिक खर्च किया गया। शादी के समय ससुराल पक्ष ने दावा किया था कि लड़का हैदराबाद की मल्टीनेशनल कंपनी में अच्छी नौकरी करता है।

शादी के समय ससुराल वालों ने 1 करोड़ रुपए नकद, सोने-चांदी के गहने और हीरे की अंगूठियां लीं। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही सास-ससुर और ननद ने 21 लाख रुपए और कार की नई मांग कर दी। विरोध करने पर बहू को सास और ननद ने पीटा और सारे गहने एवं नकदी छीन ली। महिला के पति ने भी शराब के नशे में मारपीट की।

बाथरूम में कैमरे लगाकर आपत्तिजनक वीडियो बनाए

दहेज की अतरिक्त मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने गर्भवती महिला के साथ बेहद घटिया हरकत की। आरोप है कि महिला के पति ने बाथरूम और बेडरूम में कैमरे लगाकर आपत्तिजनक वीडियो बनाए। इन वीडियो को दिखाकर फिर से अतरिक्त दहेज की मांग की।

आरोप है कि महिला ने विरोध किया तो 15 फरवरी 2026 को उसके सास-ससुर और पति ने बूरी तरह पीटा। मारपीट की वजह से महिला को ब्लीडिंग होने लगी। इसके बाद उसने अपने मायके फोन किया। सुनकर मायके के लोग बेटी के घर पहुंचे और उसे अपने साथ ले आए। मायके वालों ने गर्भवती महिला को अस्पताल में भर्ती कराया, वहां उसका गर्भपात हो गया।

जांच में जुटी पुलिस

पीड़िता की मां की तहरीर पर न्यू आगरा पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने महिला के पति, सास, ससुर, ननद और चाचा ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, ब्लैकमेलिंग और धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष निशामक त्यागी ने बताया तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज हो गया है। मामले की जांच चल रही है।

ये भी पढ़ें

UP में बिजली कटौती पर बवाल: अखिलेश ने सरकार पर निकाली भड़ास, CM योगी बोले- जिनके समय में तार पर कपड़े सूखते थे, अब वे सवाल कर रहे हैं
Updated on:
26 May 2026 07:30 pm
Published on:
26 May 2026 07:25 pm
Also Read
View All