आगरा

आगरा का सबसे बड़ा ठग पुलिस की गिरफ्त में, करोड़ों की जालसाजी कर चुका है शैलेंद्र अग्रवाल

आगरा और मथुरा में धोखाधड़ी के करीब 40 मुकदमे दर्ज, एसपी सिटी ने प्रेसवार्ता कर खोले कारनामे
2 min read
Jun 22, 2018
crime
आगरा का सबसे बड़ा ठग पुलिस की गिरफ्त में, करोड़ों की जालसाजी कर चुका है शैलेंद्र अग्रवाल

आगरा। आगरा और मथुरा में सबसे बड़ी ठगी को अंजाम देने वाला पुलिस के हत्थे चढ़ा है। गैंगस्टर मामले में निरुद्ध चल रहा जालसाज शैलेंद्र अग्रवाल फिर से सलाखों के पीछे पहुंचा है। एक वादी को धमकाने के मामले में गैंगस्टर लगी थी, इसी मामले में शाहगंज पुलिस ने उसे पकड़ा है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश करने से प्रेसवार्ता कर जानकारी दी। एसपी सिटी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि जालसाज शैलेंद्र अग्रवाल को शाहगंज पुलिस द्वारा पकड़ा गया है। आगरा और मथुरा पुलिस इसकी तलाश में थी।

मुकदमा वापस लेने को धमका रहा था
बता दें कि जालसाज शैलेंद्र अग्रवाल के ऊपर आगरा और मथुरा में करीब 40 मुकदमे दर्ज हैं। वह लोगों से कोल्ड स्टोरों में आलू के काम में पैसा लगवाने के नाम पर उनसे ठगी करता था। कई पुलिस अधिकारियों को भी वह चूना लगा चुका है। पूर्व में यह जेल में भी रह चुका है। फिलहाल जमानत पर बाहर था। केदार नगर के दीपक ने भी शैलेंद्र के खिलाफ आठ लाख रुपये की बेईमानी करने के मामले में शाहगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद उसने वादी को धमकी दी कि अगर उसने मुकदमा वापस नहीं लिया तो उसे जान से मार देगा। दीपक की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच की और शैलेंद्र अग्रवाल सहित धमकी देने वाले अन्य तीन लोगों पर गैंगस्टर लगा दी।

कर रही थी शैलेंद्र की खोजबीन
आगरा पुलिस शैलेंद्र अग्रवाल को काफी समय से खोज रही थी। शुक्रवार सुबह शाहगंज पुलिस को सूचना मिली थी कि शैलेंद्र अपने साथी रोहन सिंह पुत्र किशन निवासी मथुरा के साथ कोठी मीना बाजार से निकल रहा है। पुलिस ने मुखबिर की खबर पर भरोसा किया और घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। इंसपेक्टर राजेश्वर त्यागी ने बताया कि उसे और उसके साथी को पकड़ा गया। इसी मुकदमे में नामजद शैलेंद्र के भाई जितेंद्र और नितेंद्र की तलाश की जा रही है। इसके साथ एक साथी को भी पकड़ा गया है।

Published on:
22 Jun 2018 05:34 pm
Also Read
View All