आगरा

आगरा में राहुल बनकर करता था बातचीत, निकला फैजान, परेशान छात्रा ने दी जान

Agra Love Trap Case: आगरा में एक छात्रा ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी। परिजनों का आरोप है कि फैजान ने नाम बदलकर दोस्ती की। थाना पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
2 min read
Aug 03, 2026
प्रतीकात्मक फोटो, फोटो सोर्स- पत्रिका
प्रतीकात्मक फोटो, फोटो सोर्स- पत्रिका

Agra Student News: आगरा में नाम बदलकर दोस्ती करने का मामला सामने आया है। जिसमें विशेष समुदाय के युवक ने नाम बदलकर हिंदू लड़की से दोस्ती की और नजदीकी बढ़ाई। इस दौरान नाम बदलकर दोस्ती करने वाले लड़के का राज खुल गया तो छात्रा ने दूरी बना ली। इसके बाद भी लड़के ने फोन पर लगातार बातचीत करने की कोशिश की। फोन पर बात न करने पर युवक ने छात्रा को धमकी भी दी। जिससे परेशान होकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके पहले की घरवाले को समझ पाते छात्रा की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिजनों से बातचीत की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक परिजन की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना शमशाबाद थाना क्षेत्र का है।

जहरीला पदार्थ खाकर दी जान

उत्तर प्रदेश के आगरा के शमशाबाद थाना क्षेत्र में हृदयविदारक घटना सामने आई है। जिसमें थाना क्षेत्र की रहने वाली एक छात्रा ने जहरीला पदार्थ खाकर लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की जानकारी शमशाबाद थाना पुलिस को दी गई।

राहुल बनकर की दोस्ती

परिजनों ने बताया कि राहुल बनकर एक युवक ने छात्रा से दोस्ती की और नजदीकी बढ़ाई। लेकिन इसका राज खुलने पर कि राहुल नाम बदलकर दोस्ती कर रहा है जो असल में फैजान है और फिरोजाबाद का रहने वाला है। राहुल का राज खुलने पर छात्रा ने दूरी बना ली और बातचीत करने से भी मना कर दिया। इस पर फैजान उर्फ राहुल ने छात्रा को लगातार फोन करके बातचीत करने का दबाव बना रहा था। परिजनों का आरोप है कि फैजान ने छात्रा को धमकी दी कि बातचीत नहीं की तो बहुत बुरा होगा। लगातार मिल रही धमकी मानसिक प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर छात्रा ने खौफनाक कदम उठा लिया।

गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं

मामले की जानकारी शमशाबाद थाना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची शमशाबाद थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शमशाबाद थाना प्रभारी ने बताया कि मिली तहरीर के आधार पर धारा 306 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं।

Updated on:
03 Aug 2026 08:04 pm
Published on:
03 Aug 2026 07:55 pm
Also Read
View All