आगरा

आगरा में दर्दनाक हादसा: जन्मदिन पर यमुना नहाने गए छह नदी में डूबे, तीन की मौत, एक की तलाश जारी

Three children died in Yamuna river in Agra: आगरा में यमुना नहाने गए अच्छे बच्चे नदी में डूब गए जिनमें से तीन को बचा लिया गया। जब तीन की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंच गए।
2 min read
May 12, 2026
घटना की जानकारी देते डीसीपी सिटी, फोटो सोर्स- आगरा पुलिस
फोटो सोर्स- आगरा पुलिस

Agra Yamuna river accident: आगरा में यमुना में बच्चों के नहाते समय दर्दनाक हादसा हो गया। जब 6 बच्चे यमुना नदी में डूब गए। मौके पर मौजूद लोगों ने दो बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों ने राहत और बचाव कार्य चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद तीन और बच्चों को बाहर निकाला गया, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां तीनों की मौत हो गई। एक बच्चे के अभी भी गायब होने की जानकारी मिल रही है। घटना कमला नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत यमुना नदी की है। बच्चे बलकेश्वर मंदिर के सामने यमुना नदी में नहाने के लिए गए थे। ‌डीसीपी सिटी ने घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बच्चे जन्मदिन पार्टी में शामिल होने के लिए आए थे।

चार बच्चे गहरे पानी में चले गए

उत्तर प्रदेश के आगरा में यमुना नदी में नहाने गए 6 बच्चे डूब गए। चीख-पुकार सुनकर मौके पर मौजूद लोगों ने छलांग लगाकर दो बच्चों को सकुशल बचा लिया, लेकिन चार बच्चे गहरे पानी में चले गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और गोताखोर की टीम ने सर्च अभियान चलाया, जिसमें तीन बच्चों को बाहर निकाला गया। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

बर्थडे में शामिल होने के लिए सभी आए थे


परिजनों के अनुसार विद्यापुरम निवासी नित्य पुत्री सौरव का जन्मदिन था नाते रिश्तेदारी से कुछ बच्चे बर्थडे पार्टी मनाने के आए थे। इसी दौरान महक (19), अंशु (20), कान्हा (22) निवासीगण कुंजनपुर थाना सादाबाद हाथरस, काजल (17) निवासी विद्यापुरम एत्माद्दौला, विक्की (11), रिया (17) निवासी तारसी थाना हाईवे ने यमुना नदी नहाने का प्लान बनाया और चले गए। बलकेश्वर मंदिर के सामने यमुना नदी नहाते समय हादसा हो गया।

क्या कहते हैं डीसीपी सिटी?

डीसीपी सिटी ने बताया कि घटना आज 12 मार्च दोपहर करीब 12:30 बजे पुलिस को जानकारी मिली कि यमुना नदी में नहाते समय छह बच्चे नदी में डूब गए। मौके पर पीएसी के साथ राहत बचाव टीम मौके पर भेजी गई। जिसमें पांच बच्चों को बाहर निकाल लिया गया। जिनमें काजल और अंशु की स्थिति ठीक है जबकि कान्हा, रिया और महक की इलाज के दौरान मौत हो गई। एक बच्चे की तलाश अभी की जा रही है। मौके पर अधिकारीगण मौजूद है। ‌

Updated on:
12 May 2026 04:17 pm
Published on:
12 May 2026 03:40 pm