
IMD weather updates: मौसम विभाग के अनुसार आगरा और मंडल के जिले फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी में बारिश होने का अनुमान है। सुबह और शाम को बारिश होगी। लेकिन दिन में तेज धूप निकलेगी। न्यूनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम 34 डिग्री रहने का अनुमान है। लेकिन महसूस 38 से 45 डिग्री के बीच का होगा। इस दौरान हवा भी चलने की संभावना है। अगले 6 दिनों तक लगातार कभी जोरदार तो कभी रुक रुककर बारिश होगी। इस दौरान बादल गरजने और आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना बनी रहेगी।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश के आगरा ताज नगरी में आज सुबह और शाम को बारिश होने की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री रहने का अनुमान है। लेकिन महसूस 38 डिग्री से 45 डिग्री के बीच होगा। सुबह के समय और रात के समय भारी बारिश की संभावना है। दिन में हल्की-फुल्की बूंदाबांदी हो सकती है। दोपहर में अत्यधिक गर्मी पड़ने की संभावना है। उमस से जनजीवन प्रभावित होगा।
कृष्ण की नगरी मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी में भी आगरा की तरह मौसम रहेगा। बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। रुक-रुक कर बारिश होगी। इस दौरान तापमान में भी उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आज का तापमान 27 डिग्री से 34 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 70 प्रतिशत तक बारिश हो सकती है। गुरुवार का तापमान 27 से 33 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 72 प्रतिशत बारिश की संभावना है।
शुक्रवार 3 जुलाई को फिर मौसम में परिवर्तन आएगा। 28 से 34 डिग्री तापमान के बीच 49 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार 4 जुलाई को 57 प्रतिशत, रविवार 5 जुलाई को 48 प्रतिशत, सोमवार 6 जुलाई को 46% और मंगलवार 7 जुलाई को 52 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान तापमान में उतार चढ़ाव बना रहेगा।
मौसम वैज्ञानिक के अनुसार दोपहर में उमस रहने की संभावना है। इस दौरान लोगों 38 से 43 डिग्री तापमान का एहसास होगा। अचानक मौसम में परिवर्तन आने की संभावना है। इसलिए अपने आप को सुरक्षित करके निकले। बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। सुबह और शाम को जोरदार बारिश होने की संभावना है।