आगरा

बर्थडे पार्टी में पत्नी ने पति को बनाकर दिया पटियाला पैग, शराब में मिलाया जहर;मौत

Wife Killed Husband Birthday Party Agra : आगरा में जन्मदिन के जश्न के दौरान पत्नी और ससुर ने यतेंद्र पाल की शराब में सल्फास मिलाकर हत्या कर दी। मां के संघर्ष और फॉरेंसिक रिपोर्ट (FSL) के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को जेल भेजा।
2 min read
• •
Updated: 30 Apr 2026, 9:43 PM IST
Feature image
पति को शराब में जहर देकर मार दिया, PC- Patrika

आगरा: आगरा में एक खौफनाक हत्याकांड सामने आया है, जिसमें पत्नी और ससुर ने मिलकर जन्मदिन के जश्न की आड़ में पति की शराब में जहर मिलाकर हत्या कर दी। घटना के चार महीने बाद फॉरेंसिक रिपोर्ट (FSL) आने के बाद सच्चाई सामने आई। मृतक यतेंद्र पाल की मां ने इंसाफ के लिए लगातार संघर्ष किया और आखिरकार बेटे के हत्यारों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

जन्मदिन का जश्न बना मौत का जाम

यह घटना 14 नवंबर 2025 की है। आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के निवासी यतेंद्र पाल अपनी पत्नी तनु का जन्मदिन मनाने उत्साह से ससुराल पहुंचे थे। शादी को करीब तीन साल हुए थे। यतेंद्र फैक्ट्री में काम करते थे।

ससुराल में खुशी-खुशी केक काटा गया, तोहफे दिए गए और जश्न मनाया गया। लेकिन इसी जश्न के दौरान पत्नी तनु और उसके पिता महेंद्र ने यतेंद्र की शराब की बोतल में सल्फास (जहर) मिला दिया। पार्टी खत्म होने के बाद यतेंद्र वहीं रुके रहे। देर रात उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई।

शुरुआत में इसे प्राकृतिक मौत मान लिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत का साफ कारण नहीं निकला, जिसके चलते विसरा (अंतड़ियां) सुरक्षित रखकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया था।

यतेंद्र की मां मंजू को पूरी घटना पर शक था। उन्होंने तुरंत थाना ट्रांस यमुना पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। निराश होकर मां ने हार नहीं मानी और कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

कोर्ट के आदेश पर 5 जनवरी 2026 को मुकदमा दर्ज हुआ। जांच थाना कमला नगर पुलिस को सौंपी गई। चार महीने बाद जब FSL रिपोर्ट आई तो पुलिस के भी होश उड़ गए। रिपोर्ट में साफ पुष्टि हुई कि यतेंद्र की मौत जहर (सल्फास) से हुई थी। पुलिस को एक वीडियो भी मिला जिसमें यतेंद्र और तनु जन्मदिन का केक साथ काटते दिख रहे हैं।

पुलिस ने की गिरफ्तारी

एफएसएल रिपोर्ट और सबूतों के आधार पर पुलिस ने पत्नी तनु और ससुर महेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस के अनुसार, पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था, जिसके चलते तनु और उसके पिता ने यह साजिश रची।

डीसीपी और एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि पुख्ता सबूत और फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

यतेंद्र की मां को अब इस बात का संतोष है कि चार महीने के कठिन संघर्ष के बाद उनके बेटे को इंसाफ मिलने की दिशा में बड़ा कदम बढ़ गया है। हालांकि परिवार अभी भी गम में डूबा हुआ है।

Updated on:
30 Apr 2026, 9:43 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक

Agra News: जेल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिले अजय कुमार लल्लू, जानिए CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर क्या कहा?