आगरा

पत्रिका स्पेशल…इन संस्थानों की बीटेक, एमबीए, फार्मा की डिग्री फर्जी, रहिए सावधान

बरेली, आगरा, अलीगढ़, मथुरा में हैं ऐसे प्रबंध और तकनीकी संस्थान, यहां देखें सूची
2 min read
• •
Updated: 5 Aug 2018, 10:46 AM IST
fake technical
fake technical

आगरा। मानव संसाधन मंत्रालय द्वारा जारी की गई सूची में उत्तर प्रदेश के 22 तकनीकी और प्रबंधन शिक्षण संस्थानों को फर्जी घोषित किया गया है। इन संस्थानों में इंजीनियरिंग, एमबीए, फार्मा और डिजाइनिंग आदि की डिग्रियां दी जा रही हैं। इस सूची में आगरा के दो और बरेली, अलीगढ़ और मथुरा का कॉलेज भी शामिल है।


अभी भी चल रहे प्रवेश
एमएचआरडी के अनुसार इन संस्थानों की डिग्रियों का कोई महत्व नहीं है। यहां पढ़ाई करने वाले छात्रों का भविष्य बर्बाद हो रहा है। छात्रों का भविष्य बचाया का सके, इसके लिए इन संस्थानों की सूची जारी की गई है। इन पर जल्द कार्रवाई होगी। खास बात ये है कि सूची में शामिल इन संस्थानों में पढ़ाई जारी है और नए सत्र के लिए प्रवेश भी इन संस्थानों में लिए जा रहे हैं।


ये हैं फर्जी संस्थान
आईसीएफएआई नेशनल कॉलेज बरेली, आगरा इंस्टीट्यूट आॅफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी आगरा, पीके इंस्टीट्यूट आॅफ टेक्नोलॉजी, मथुरा, एमकेआर ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंस, अलीगढ़ और फुटवियर डिजाइन एंड डवलपमेंट इंस्टीट्यूट आगरा के नाम भी शामिल हैं।

Published on: