आगरा

BIG NEWS एम्स के मेडिकल बुलेटिन से पहले अटल जी के परिवार ने दी बड़ी सूचना

रुंधे हुए गले से निर्मला दीक्षित ने अटल बिहारी वाजपेयी के संबंध में बड़ी सूचना दी है।
2 min read
• •
Updated: 16 Aug 2018, 3:24 PM IST
Atal Bihari vajpayee
अटल बिहारी वाजपेयी की वो कविताएं जो आज भी हैं लोकप्रिय, पढ़ें उनकी कविताएं

आगरा। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के संबंध में बड़ी सूचना आ रही है। दिल्ली एम्स में कल से ही अटल जी के सभी सगे संबंधी, परिवारीजनों का जुटना जारी है। इस बीच दो बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी एम्स खुद पहुंचे। दोनों बार प्रधानमंत्री काफी देर रुके। अभी तक की अहम ताजा जानकारी प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भांजी बहू निर्मला दीक्षीत (सदस्य महिला आयोग, उत्तर प्रदेश) ने दी है।

निर्मला दीक्षित से फोन पर पत्रिका को बताया कि परिवारीजनों औऱ रिस्तेदारों को दिल्ली स्थित घर जाने को बोल दिया गया है। अटल जी के स्वास्थ्य के संबंध में पूछने रुंधे हुए गले से निर्मला दीक्षित ने बस यही कहा कि स्थिति का अब आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं। निर्मला दीक्षित इसके बाद फोन पर बात नहीं कर पाईं। हालांकि अभी एम्स के मेडिकल बुलेटिन के आने का इंतजार है।


अटल जी के आगरा, ग्वालियर, बटेश्वर से काफी रिश्तेदार दिल्ली पहुंचे हुए हैं। एक अन्य रिश्तेदार से फोन पर बातचीत में पता चला कि द्ल्ली स्थित घर पर अधिकतर रिश्तेदार पहुंच चुके हैं। माहौल काफी गमगीन है। हालांकि अभी अधिकृत तौर पर एम्स के लास्‌ट मेडिकल बुलेटिन के अलावा कोई और कुछ कहने को तैयार नहीं है।

आगरा में दुआओं का दौर

आगरा स्थित पार्टी के ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर भी कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। यहां भी दुआओं का दौर जारी है। सोशल साइट पर भी लोग अटल जी के फोटो शेयर कर रहे हैं। प्रोफाइल पिक में अटल जी का फोटो लगा रहे हैं।

Published on:
Also Read
View All