आगरा

हमारे आदर्श राम, योगी बताएं आपके आदर्श मोहम्मद पैगम्बर हैं या नहीः आजम खान

आजम खान ने कहा- हनीप्रीति राम रहीम को नर्क में ले गई और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मनीप्रीत देश को गर्त में ले गई।
2 min read
• •
Updated: 5 Oct 2017, 12:50 PM IST
आजम खान
आजम खान

आगरा। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री मोहम्मद आजम खान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर करारा प्रहार किया है। उन्होंने कहा- राम और कृष्ण हमारे आदर्श हैं। मुगल हमारे आदर्श नहीं है। हम बहादुर शाह और सुल्तान टीपू की नस्ल हैं। योगी जी बताएं मोहम्मद पैगम्बर आपके आदर्श हैं कि नहीं। उन्होंने कहा कि हनी प्रीति राम रहीम को नर्क में ले गई और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मनी प्रीत देश को गर्त में ले गई।

आरएसएस पर प्रहार

समाजवादी पार्टी के मालरोड स्थित तारघर मैदान में चल रहे राष्ट्रीय अधिवेशन को संबोधित करते हुए मोहम्मद आजम खान ने कहा कि मुझे लोग देशद्रोही कहते हैं, लेकिन इससे योगी जी इतिहास पढ़ो, संघ (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ-आरएसएस) की किताब नहीं। आरएसएस ने मुझे मोस्ट हेटेड पर्सन बनाया है। आरएसएस मेरा सर कलम करवाने के लिए इनाम घोषित करता है।उन्होंने यह भी कहा कि आरएसएस और भाजपा के पास र समस्या का हल और हर जख्म का मलहम सिर्फ मुसलमान हैं।

अखिलेश और मुलायम के लिए मुसलमानों की मोहब्बत

मोहम्मद आजम खान ने कहा कि आज का सम्मेलन नई मंजिल की शुरुआत है। मुलायम सिंह के अधिवेशन में न आने पर कहा कि अखिलेश यादव का दिल बहुत भारी है आज। मुलायम सिंह से भी गुजारिश करना चाहते हैं। कार्यकर्ताओं से कहा कि मेरी टोपी की लाज रख लो। अखिलेश यादव की ओर मुखातिब होते हुए कहा कि तख्त संभालो। सीबीआई का खौफ आपके कदमों को नहीं रोक सकता है। जुल्म की इंतिहा हो गई है। अखिलेश जी याद रखना, जो सीबीआई से डर गया वो आपके काम नहीं आएगा। अखिलेश और मुलायम सिंह यादव के लिए मुसलमान की मोहब्बत की इंतहा है। आपका पसीना और हमारा खून होगा

ये वतन हमारा

आजम खान ने मुसलमानों के दर्द का उल्लेख करते हुए कहा कि दूसरी आबादी का दर्द समझो। हमारे साथ ज़ुल्म होने वाला है। आने वाले चुनाव की इबादत हमारे लहू से लिखी जा सकती है। खून के धब्बे, मासूमों की चीखें, बेवाओं की आहें हमसे हिन्दुस्तान की मोहब्बत छीन नहीं सकती है। ये वतन हमारा है। इस वतन से हमें बेदखल नहीं किया जा सकता।

नरेन्द्र मोदी पर निशाना

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बादशाह बताते हुए चुनौती दी और कहा- हिमायत करो, मुसलमानों से वोट का अधिकार छीन लो, जिस दिन हिन्दुस्तान के मुसलमान से वोट का अधिकार छीन लोगे, तुम्हारे हाथ में सत्ता नहीं रहेगी।

बादशाह बताओ कि पत्रकार लंकेश की हत्या क्यों की।

मीडिया के बारे में

मीडिया पर निशाना साधते हुए कहा कि ये कैमरे वाले हमसे मोहब्बत करते हैं। टाई लगाकर सारे दिन उपदेश देते हैं। हमें सारा दिन गाली देते हैं। जितनी तुम (मीडिया) गलियां देते हो, मेरा हौसला और बढ़ता है। दादरी हत्याकांड का जिक्र करते हुए कहा कि फ्रिज से गोश्त निकालकर दोषी साबित कर दिया था।

Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक