
अखिले यादव
आगरा। Samajwadi Party Rashtriya Adhiveshan मालरोड स्थित तारघर मैदान पर चल रहा है। इसमें अखिलेश यादव को सर्वसम्मति से Samajwadi Party Rashtriya Adhyaksh चुन लिया गया है। अब उनका कार्यकाल तीन वर्ष के स्थान पर पांच साल होगा। अखिलेश के निर्वाचन की घोषणा निर्वाचन अधिकारी की भूमिका निभा रहे प्रोफेसर रामगोपाल ने मंच से की। इसके साथ ही अधिवेशन स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इस दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Mulayam Singh Yadav उपस्थित नहीं थे।
प्रोफेसर रामगोपाल ने की घोषणा
राष्ट्रीय गान और ध्वजारोहण के साथ Samajwadi Party Rashtriya Adhiveshan का शुभारंभ हुआ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल ने संविधान संशोधन के बारे में अवगत कराया। तय किया गया कि समाजवादी पार्टी की प्रांतीय से लेकर राष्ट्रीय कार्यसमिति का कार्यकाल अब पांच साल का होगा। पहले यह कार्यकाल तीन साल का हुआ करता था। प्रोफेसर राम गोपाल ने ही अखिलेश यादव को दोबारा राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की।
नेताजी ने आशीर्वाद दिया है
इस मौके पर Akhilesh Yadav ने आगरा में राष्ट्रीय अधिवेशन को अपने लिए शुभ माना। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में सपा और मजबूत होगी। मैंने नेताजी (मुलायम सिंह यादव, संरक्षक, समाजवादी पार्टी) से कहा था कि आप आएंगे तो अच्छा लगेगा। नेताजी से दो बार बात की और कहा कि आपका आशीर्वाद नहीं होगा तो पार्टी आगे नहीं बढ़ेगी। नेताजी ने आशीर्वाद दिया है।
ये हैं मंच पर
मंच पर राष्ट्रीय महासिचव और आगरा के रहने वाले रामजीलाल सुमन, मोहम्मद आजम खान , किरनमयी नंदा, सुनील साजन, सांसद डिम्पल यादव, फिल्म अभिनेत्री और सांसद जया बच्चन आदि मौजूद हैं।
चार अक्टूबर को हुई थी Rastriya Karyakarini
इससे पहले चार अक्टूबर होटल रेडिसन ब्ल्यू में समाजवादी पार्टी का National Working Committee की बैठक हुई थी। बैठक के बाद अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार और केन्द्र सरकार पर बड़ा हमला किया था। उन्होंने कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार ने किसानों तथा व्यापारियों के साथ धोखा किया है। इसके साथ ही आगरा को केन्द्र में रखकर किए गए विकास कार्यों का उल्लेख किया था।
Updated on:
05 Oct 2017 01:19 pm
Published on:
05 Oct 2017 11:53 am
