
आगरा। ईद उल जुहा मोहब्बत की नगरी में मनाई जा रही है। बकरीद के मौके पर शहर की तमाम प्रमुख मस्जिदों में बुधवार को नमाज अदा की गई। बकरीद के मौके पर पूरे शहर में एकता और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। वहीं केरल में आई भयंकर त्रास दी को लेकर नमाजियों के हाथ दुआ के लिए उठे। मस्जिदों में केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए दुआ मांगी गई।
ये खबर भी पढ़ सकते हैं: ताजमहल में फिर पहुंचे ‘आतंकी’ बंदर, रोने लगे पर्यटक
प्रमुख मस्जिदों में हुई नमाज, केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए दुआ
बुधवार को ईद उल जुहा के मौके पर आगरा ईदगाह पर सुबह नमाज अदा की गई। शाही जामा मस्जिद पर इमाम जनाब मोहम्मद इरफान उल्लाह खान निजामी साहब ने सभी को नमाज अदा कराई और खुत्वाह पढ़ाया। देश में भाईचार स्थापित हो और केरल में बाढ़ पीड़ितों के लिए अमन चैन की दुआ मांगी गई। नमाज अदा करने के बाद सभी मुस्लिम भाइयों ने एक दूसरे को गले मिलकर मुबारकबाद दी। शहर की ईदगाह, शाही जामा मस्जिद सहित शहर की सभी मस्जिदों पर पुलिस प्रशासन के सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजामा किए।
तीन घंटे के लिए ताज में प्रवेश निशुल्क
ईद उल जुहा की नमाज अदा करने के लिए ताज महल की मस्जिद में सैकड़ों मुस्लिम भाई पहुंचे। नमाज अदा करने के लिए ताजमहल में तीन घंटे पर प्रवेश निशुल्क रहा।
कुर्बानी की तैयारी में जुटे मुस्लिम भाई
ईद उल जुहा की नमाज अदा करने के बाद मुस्लिम भाई कुर्बानी की तैयारी में जुटे। शहर की मस्जिदों में इस बार पोस्टर चस्पा किए गए थे कि जो कुर्बानी नहीं दे सकते हैं उनके लिए कुर्बानी का हिस्सा दिया जाएगा।