22 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विदिशा
ईद की नमाज अता करने उठे हजारों हाथ, गले मिलकर एक-दूसरे को दी मुबारकबाद
Play video

ईद की नमाज अता करने उठे हजारों हाथ, गले मिलकर एक-दूसरे को दी मुबारकबाद

ईद की नमाज अता करने उठे हजारों हाथ, गले मिलकर एक-दूसरे को दी मुबारकबाद

Google source verification

विदिशा@अनिल सोनी की रिपोर्ट…

बकरा ईद पर विवेकानंद चौराहा स्थित ईदगाह पर सुबह से नमाज अता करने बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग पहुंचे। शहर काजी साजिद अली ने ईद की नवाज अता करवाई। इसके साथ ही शहर की सभी मस्जिदों में नमाज अता की गई। सुबह 7 बजे से ही विवेकानंद चौराहा स्थित ईदगाह पर शहर के मुस्लिम समुदाय के लोग पहुंचने लगे थे। 8 बजे शहर काजी ने नमाज अता करवाई। इस दौरान देश के अमन चैन के लिए सैकड़ों हाथ उठे और नमाज अदा करने के बाद सभी ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।

इस दौरान विवेकानंद चौराहे पर कांग्रेस पूर्व जनपद अध्यक्ष रणधीर सिंह ठाकुर, गोविंद सिंह राजपूत वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशांक भार्गव, कलेक्टर के वी सिंह, एसपी विनीत कपूर, सीएसपी भारत भूषण शर्मा और आरआई सहित अन्य अधिकारी पहुंचे और लोगों ने गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। वहीं मोहम्मद हनीफ खान ने कलेक्टर-एसपी एसडीएम सहित अन्य अधिकारियों को 10-10 रुपये की ईदी दी। इसके साथ शहर की अन्य मस्जिदों में भी ईद की नमाज अता की गई।