आगरा

गांधी की हत्या के आरोप और जनसंघ की स्थापना को लेकर भाजपा प्रदेश ने दिया बड़ा बयान…

महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि महात्मा गांधी की मृत्यु हुई तो संघ पर दुर्भाग्यपूर्ण घटना के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए आरोप लगाया।

less than 1 minute read
Oct 21, 2018
Mahendranath Pandey
गांधी की हत्या के आरोप और जनसंघ की स्थापना को लेकर भाजपा प्रदेश ने दिया बड़ा बयान...

आगरा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अनुसूचित जाति मोर्चा उत्तर प्रदेश की कार्यसमिति बैठक पर्ल्स रिसॉर्ट फतेहबाद रोड पर हुई। बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय, संगठन महामंत्री सुनील बंसल सहित तमाम वरिष्ठ नेता शामिल हुए। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पांडेय ने कहा कि भाजपा सरकार दलित समाज के साथ खड़ी है। डॉ आंबेडकर महात्मा गांधी, सरदार वल्लभ भाई पटेल के सपनों को साकार करेगी।

अंबेडकर के सपनों को साकार करेगी भाजपा

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडे ने कहा कि अब तक की सरकार अंग्रेजी तौर तरीकों से देश को चला रही थी, जिसका भारतीय सोच से कोई संबंध नहीं रहा। देश भारतीय मूल्यों की दृष्टि से चलेगा इस दृष्टि को साकार करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अनुसूचित जाति के लिए योजना तय करके उनके सपने साकार करने का काम किया है।

इसलिए पड़ी अलग दल बनाने की जरूरत

महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि महात्मा गांधी की मृत्यु हुई तो संघ पर दुर्भाग्यपूर्ण घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया। तब हमें लगा कि भारत की राजनीति में अपनी बात रखने के लिए राजनीतिक मंच बनाना पड़ेगा। इसी दृष्टिकोण से पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने भारतीय राजनीति में एक अलग दल की स्थापना की। महेंद्रनाथ पाण्डेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के सपनों को साकार करने जा रही है। जिस प्रकार डॉक्टर साहब देश के गरीबों को आगे बढ़ाना चाहते थे उसी रास्ते पर भाजपा कार्य कर रही है। अब तक अन्य पार्टियों ने डॉ भीमराव अंबेडकर, गांधी जी और सरदार वल्लभ भाई पटेल के नाम पर गलत राजनीति की है।

Published on:
21 Oct 2018 08:29 pm