6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी पुलिस में आने वाली हैं 1.25 लाख नौकरियां, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान

उत्तर प्रदेश सरकार जल्द ही यूपी पुलिस में 1.25 लाख सिपाहियों की भर्ती करने जा रही है...

less than 1 minute read
Google source verification
constable bharti recruitment 2018 notifications

यूपी पुलिस में आने वाली हैं 1.25 लाख नौकरियां, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान

लखनऊ. उत्तर प्रदेश सरकार जल्द ही यूपी पुलिस में 1.25 लाख सिपाहियों की भर्ती करने जा रही है। वर्ष 2018 के आखिर तक सवा लाख सिपाहियों की भर्ती से सम्बंधित विज्ञापन जारी होगा और आरक्षियों की भर्ती होगी। 'पुलिस स्मृति दिवस' के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस वर्ष के अंत तक यूपी पुलिस में 1.25 लाख आरक्षियों की भर्ती होगी, जिसका सीधा फायदा जनता को और पुलिसकर्मियों को होगा।

'पुलिस स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि साल के आखिर तक सवा लाख आरक्षियों की भर्ती होने से पुलिस विभाग में आरक्षियों की कमी की समस्या लगभग खत्म हो जाएगी। इससे न केवल सूबे की कानून-व्यव्स्था और सुदृढ़ होगी, बल्कि पुलिसकर्मियों को समय से छुट्टी भी मिल सकेगी।

पुलिस भर्ती का कार्यक्रम जारी
मु्ख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार पुलिस भर्ती प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ा रही है। इस साल भर्ती हुए 29303 पुलिस आरक्षियों को ट्रेनिंग दी जा रही है। इनमें 5341 महिला आरक्षी और 3828 पीएसी के जवान शामिल हैं। साथ ही 42 हजार सिपाहियों की भर्ती प्रक्रिया जा रही है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा 51,216 सिपाहियों की भर्ती का कार्यक्रम जारी किया जा चुका है।

यूपी में रिकॉर्ड प्रमोशन
'पुलिस स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा कि सरकार ने वर्ष 2017 में जहां 9892 पुलिसकर्मियों का प्रमोशन किया, वहीं वर्ष 2018 में 37,575 पुलिसकर्मियों को प्रोन्नति प्रदान की गई है। यह अपने आप में ही एक रिकॉर्ड है।